अजमेर, 8 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सास्विका, पी.यू.सी.एल. एवं अजमेर के विभिन्न महिला एवं मानवाधिकार जनसंगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आनासागर चैपाटी पर 107वां अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया।
कार्यक्रम का आगाज करते हुए महिला अधिकारों को बुलन्द करने वाले नारों के गूंजन से सम्पूर्ण वातावरण इंकलाबी हो गया। एस.डब्ल्यु.आर.सी. तिलोनिया, राजस्थान किसान मजदूर शक्ति संगठन देवडूंगरी के 150 महिलाओं सहित 350 से अधिक संख्या में महिला एवं पुरूष सहभागियों एवं जनसंगठनों की जुगलबन्दी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन एक भव्य आयोजन रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथी डा. सुनीता पचैरी सहायक निदेषक क्षेत्रीय कार्यालय, षिक्षा, अजमेर ने महिला दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओ का दो दर्जों में बाटां जाना असम्भव है वह चाहे घरेलू हो या कामकाजी हो वह उतनी ही परिश्रम एवं लगन से घरेलू एवं कामकाजी दायित्वों का निर्वाह करने में सक्षम है। सभी महिलाओं को एक ही दर्जा दिया जाये हमें विभाजित न किया जाये हम सभी महिलाऐं सरकार से यही अनुसंषा करते है।
कार्यक्रम में सोफिया महिला महाविद्यालय की एन.एस.एस. की छात्राओं द्वारा नारी महत्वता को दर्षाते हुए एवं आज के वर्तमान परिवेष में महिलाओं पर हो रहे अमानवीय हमलों एवं दुराचारों पर कुठाराघात करते हुए नुक्कड़ नाटक के मंचन से वातावरण करतलध्वनी से गूंजायमान हो गया।
राजस्थान किसान मजदूर शक्ति संगठन के शंकर सिंह, तिलोनिया से एस.डब्ल्यु.आर.सी. के रामकरण, नौरती, एवं नौरत की टीम, महिला जन अधिकार समिती से करूणा की टीम, किरण दूबे, आरती साहनी एवं उनकी टीम, शषि शर्मा एवं उनकी टीम, पी.यू.सी.एल. सदस्य सुषील कुमार बैरवा, कोमल संस्था से मुन्नी देवी ने जागृति गीत की प्रस्तुती देकर महिला दिवस को शोभायमान कर दिया।
पी.यु.सी.एल. के राज्य उपाध्यक्ष डी.एल. त्रिपाठी, पी.यु.सी.एल. जिला महासचिव सिस्टर केराल गीता, सिस्टर अलवीना, समाजसेवी दुर्गा महीच, पी.यू.सी.एल. के डा. सुरेष अग्रवाल, सुभाष चांदना ने महिला दिवस के सुअवसर पर अपने विचार रखे।
किन्नरों की हवेली में गद्दी आसीन संध्या शर्मा ने महिला दिवस पर सभी अजमेरवसियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होने अपनी खांमियों का इलाज करवा कर एक आम महिला का जीवन यापन करने में पूर्ण रूप से सक्षम हो गयी हैं। उपरांत इसके वे किन्नरों की हवेली में रहकर सभी की सेवा कर रही है। उन्होंने अपने निजी जीवन का अनुभव बताते हुए कहा कि वे काफी गर्व महसूस करती हैं कि उन्हें अजमेरवासियों से प्यार व सम्मान मिलता रहा है।
पी.यु.सी.एल. के राज्य उपाध्यक्ष डी.एल. त्रिपाठी ने सभी आगन्तुकों, अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन डा. पूनम पांडे ने किया तथा डा. सुनीता तॅवर, वर्षा शर्मा चड्ढा, कोमल मिश्रा, अन्जू नयाल, दीपा पारवानी, शकीला बानों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभाली।
कार्यक्रम में पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज – अजमेर (पी.यू.सी.एल.), सास्विका संगठन, जन षिक्षणसंस्थान, अल्पसंख्यक समुदाय मंच, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर, मजदूर किसान शक्तिसंगठन, गरीब नवाज महिला एवं बालकल्याण समिती, केन्द्रीय दलित अधिकार मंच, सवेरा संस्थान, साथिनकर्मचारी संघ, राजस्थान मजदूर किसान मोर्चा, गरीबनवाज सूफी मिषन सोसायटी, हम लोग, खिलती कलियॉ-अल्परिपु, जय अम्बे विकास समिती, रहमानिया महिला एवं बाल कल्याण केन्द्र, लोक संघर्ष सेवा समिती, एस.डब्ल्यु.आर.सी.-तिलोनिया, महिलाजन अधिकार समिती, एपवा, सोफिया महिलामहाविद्यालय, सी.फार संस्था-अजमेर, विकासमंच – भिनाय, एकल नारी शक्ति संगठन, टी.एन.आई.जे. वेलफेयर एषोसियेषन, सचेत संस्था, दलितजनसामाजिक न्याय समिती व अन्य जन संगठनों ने षिरकत की।
कैरोल गीता
सचिव
अजमेर, (राज.)
Ajmer Office