अजमेर 8 मार्च । पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन मे शहर की विभिन्न पूज्य सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों के आपसी सहयोग से 25 दिवसीय झूलेलाल जयन्ती चेटीचण्ड महोत्सव आगामी 22 मार्च से 15 अप्रेल 2019 तक 25 संस्थाओं की ओर से 50 कार्यक्रम आयोजित किया जाने वाला है जिसमें प्रत्येक कॉलोनी में पांच सम्मान किये जायेगें।
महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि अजमेर के प्रत्येक कॉलोनी में होने वाले कार्यक्रमों में वृद्धजनों के लिये मास्टर चन्द्र सम्मान, उत्कृष्ट मातृ शक्ति के लिये महारानी लाडी ब्ाई सम्मान, युवा वर्ग व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवायें देने वालों को सिन्धु युवा सम्मान, क्षेत्र में रहने वाले सिन्धी बालक व बालिका को भाषा व सभ्यता को बढाने में योगदान देने वाले भी सम्मान किया जायेगा। सम्मान में माला, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।
अध्यक्ष कंवलप्रकाश किशनानी ने बताया कि स्थानीय संस्थाओं के अध्यक्ष व मंत्री से चर्चा कर इन सम्मान में अपना नाम पंजीकृत करा सकते है। सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति अजमेर सिंधी सेंट्रल महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशाील, आदर्श सिन्धी पंचायत – आदर्श नगर सिन्धी विकास समिति – चंदवरदायी नगर,, सिन्धु सोसाइटी मदार, सिन्धु ज्योति सेवा समिति झूलेलाल मन्दिर प्रेम प्रकाष आश्रम मार्ग, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विकास समिति ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार नवयुवक सेवा मण्डल-आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत-धोला भाटा सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी, कोटडा हरिभाउ सिन्धी सेवा समिति, सिन्धी लेडिज क्लब, सिन्धी युवा संगठन सिन्धी बोली विकास समिति, संत कवंरराम, हरिसुन्दर बालिका, स्वामी सर्वानन्द रा.उ.मा. विद्यालय, सेठ दौलतराम निहालचन्द रा. सिन्धी उ.मा. विद्यालयों के साथ मिलकर अपने अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करेगी।
प्रचार सचिव प्रकाश जेठरा ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आगामी 16 मार्च को स्वामी कॉम्पलेक्स में आयोजित की जायेगी।
कंवलप्रकाश किशनानी,
मो.9829070059