तेंदुआ संरक्षण एवं जनचेतना विषयक कार्यशाला का आयोजन

अजमेर, 11 मार्च। उप वन संरक्षक अजमेर द्वारा तेंदुआ संरक्षण एवं जनचेतना विषय पर आमजन को जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से सोमवार को पंचायत समिति मसूदा के सभागार में आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वन संरक्षक अजमेर श्री अक्षय सिंह द्वारा तेंदुए व मनुष्य दोनो में सामंजस्य रखने के तरीके बताए गए।
इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) जयपुर श्री के.सी मीना द्वारा तेंदुए के रेस्क्यू के संबंध में जानकारी दी गयी। आमजन में जनजागृति हेतु कठपुतली शो का भी आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में 130 लोगों ने भाग लिया तथा तेंदुए से संंबंधित उनके सवालों के जवाब वन विभाग के अधिकारियों द्वारा दिए गए। कार्यशाला में क्षेत्रीय वन अधिकारी, ब्यावर के सहयोग से तेंदुआ संरक्षण एवं जनचेतना का कार्य सम्पन्न हुआ।
कार्यशाला में वन संरक्षक श्री सी.आर.मीना, उप वन सरंक्षक श्रीमती सुदीप कौर, सहायक वन संरक्षक डॉ. अरविंद माथुर, श्री रवि कुमार मीना ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विश्व उपभोक्ता दिवस पर कार्यशाला 15 को
अजमेर, 11 मार्च । विश्व उपभोक्ता दिवस पर 15 मार्च को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 2 बजे होगा। जिला रसद अधिकारी श्री संजय माथुर ने बताया कि इस वर्ष की थीम विश्वसनीय स्मार्ट उत्पाद रखा गया है।

error: Content is protected !!