विश्राम स्थली पर जायरीनो को 10 रूपए में गैस की सुविधा उपलब्ध

अजमेर, 12 मार्च। उर्स मेला 2019 के अवसर पर बाहर से आने वाले जायरीनो को विश्राम स्थली पर ईंधन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए खुदरा काउंटर लगाकर कूकिंग गैस उपलब्घ करायी जा रही है। अनाधिकृत गैस का उपयोग किए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
जिला रसद अधिकारी श्री संजय माथुर ने बताया कि जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा ने आज विश्राम स्थली पर की जा रही व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी जायरीन अनाधिकृत रूप से गैस का उपयोग ना करें। ऎसा पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि विश्राम स्थली पर गैस एजेंसियों को अधिकृत किया गया है। जो इच्छुक जायरीनो को खाना बनाने के लिए 10 रूपए प्रति घण्टा की दर से सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। उनका उपयोग किया जाए। यह व्यवस्था आगामी 18 मार्च तक प्रभावी रहेगी।

error: Content is protected !!