नव सम्वत्सर पर इस वर्ष होंगें 150 से अधिक कार्यक्रम

अजमेर 17 मार्च। नव सम्वत्सर समारोह समिति अजयमेरू की बैठक मातृ मन्दिर, डिग्गी चौक पर आज सुनील दत्त्त जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से तय हुआ कि नव-सम्वत्सर वर्ष प्रतिपदा विक्रम सम्वंत 2076 का आयोजन 23 मार्च से 8 अप्रेल तक कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।
निरंजन शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि कार्यक्रमों में विद्यालयों, महाविद्यालयों बस्तीयों संगठन कोचिंग सेंटर, शहर के विभिन्न वर्गाे जैसे व्यापारिक एसोसियेशन, कर्मचारियों, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं एवं विभिन्न समाजों के प्रमुखों की बैठकों का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें उन सभी के साथ नव सम्वत्सर के महत्व एवं समारोह मनाने के विषय में परिचर्चा की जायेगी। विचार गोष्ठीया व परिचर्चाये आयोजित की जायेगी।
नव सम्वत्सर की पूर्व संध्या पर बस्तीयों में प्रभारत फेरी, रंगोली, आतिशबाजी, वाहन रैलियां, दीपयज्ञ, आरतियां व गीतों का आयोजन रखा गया है। महानगर स्तर पर जेटी के पास वाली चौपाटी पर दीपयज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार द्वारा किया जायेगा।
नव सम्वत्सर के दिन शहर के सभी मंदिरों पर पताका परिवर्तन एवं नव सम्वत्सर शुभकामना संदेश पोस्टर लगाने की नवसंवत्सर केसरी का प्रकाशन किया जायेगा। प्रथमरश्मि पर शहनाई व संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
नव सम्वत्सर के दिन शहर के विभिन्न चौराहों पर नागरिक अभिनन्दन एवं नव सम्वत्सर शुभकामना की जिम्मेदारी शहर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों को दी गयी है। बैठक में विभिन्न समाजों व संगठनों विश्व हिन्दू परिषद, भारत विकास परिषद् हिन्दू जागरण मंच भारतीय मजदूर संघ भारतीय सिन्धु सभा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वदेशी जागरण मंच संस्कार भारती विद्या भारती सहकार भारती भारतीय शिक्षण मण्डल सेवा भारती अधिवक्ता परिषद शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) संस्कृत भारती ग्राहक पंचायत,एन.एम.ओ इतिहास संकलन समितिरूक्टा राष्ट्रीय सेविका समिति शिक्षा संस्कृती उत्थान न्यास लघु उद्योग भारती के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया।

निरंजन शर्मा
मों. 9828171560

error: Content is protected !!