रेल सुरक्षा बल अजमेर ने ट्रेनों में चोरी करने वाली गैंग पकड़ी

गत माह सवारी गाडी 22985 के एसी कोच बी-14 से महिला यात्री के लेडिस पर्स जिसमें महिला यात्री के सोने व डायमंड के लाखो के आभूषण व अन्य कागजात की चोरी होने की घटना के सम्बन्ध में मुख्यालय तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार कश्यप के निर्देशानुसार मण्डल सुरक्षा आयुक्त, अजमेर श्री पंकज चुघ द्वारा गठित रेल सुरक्षा बल की टीम ने कार्यवाही करते हुए उक्त गाडी में लगे सीसीटीवी फुटेज को चैक करने पर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया जिनके द्वारा चंदेरिया से भीलवाडा के मध्य कोचो की रैकी कर बी-14 से उक्त महिला यात्री का पर्स चुराकर बी-2 में ले जाते देखा गया। रेसुब टीम द्वारा संदिग्ध आरोपियों के फोटोग्राफ्स निकाल कर आरोपियों की धरपकड हेतु निगरानी रखी गई। दौराने निगरानी दिनांक 17.03.2019 को कांस्टेबल योगन्द्र, भीलवाडा ने सवारी गाडी के कोच बी-5 में एक संदिग्ध आरोपी नजर आने की सूचना दी जिस पर मण्डल सुरक्षा आयुक्त/अजमेर मय रेल सुरक्षा बल स्पेशल टीम सदस्य उप निरिक्षक राहुल जाून, सुखराज चैधरी, मदनलाल भाटी, कांस्टेबल प्रकाश सैनी द्वारा आरोपी को पकडकर अजमेर स्टेशन उतार लिया, जिसके पास बी-3 में यात्रा कर रही एक महिला यात्री श्रीमति मिनी शर्मा, नई दिल्ली का लेडिज पर्स मिला जिसने पर्स चोरी बताया। अन्य अरोपियों को पकडने के लिये एक टीम उप निरीक्षक मदनलाल भाटी के साथ उक्त गाडी में चढा दिया जिन्होने अजमेर – फुलेरा के मध्य दो अन्य संदिग्ध आरोपियों को पहचान कर पकडा। पकडे गये 03 आरापियों क्रमशः श्रवण सिंह पुत्र श्री स्वामी दयाल सिंह, निवासी बलरामपुर, उत्तर प्रदेश, प्रदीप पुत्र श्री दिलीप निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, सुनिल कुमार पुत्र रामआसरे निवासी राजौरी गार्डन, नई दिल्ली ने अपने उक्त साथियों के साथ मिलकर दिनांक 17.02.19 को इसी गाडी में चोरी भी करना स्वीकार किया। उदयपुर-अजमेर खण्ड में हो रही यात्री सामान की चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए रेलवे सुरक्षा बल, अजमेर मण्डल द्वारा सराहनीय कार्यवाही की गई है।

वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!