भगवंत विवि के चेयरमेन की गिरफ्तार की मांग

अजमेर। भगवंत विश्वविधालय के चैयरमेन अनिल सिंह पर छात्रा द्वारा दुराचार का आरोप लगाये जाने के बाद मामला लगातार तूल पकडता जा रहा है। सोमवार को छात्रा के समर्थन में उतरे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने भगवंत विश्वविद्यालय पहुंच कर जम कर हंगामा मचाया। परिषद् कार्यकर्ता आरोपी चेयरमेन अनिल सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है, वहीं दूसरी तरफ  इस मामले में राजनीतिक दलों ने भी अपनी सक्रियता दिखाना शुरू कर दिया है।
भगवंत विश्वविधालय के चेयरमेन अनिल सिंह पर दुराचार का आरोप लगाने वाली छात्रा के बयान सोमवार को क्रिश्चयन गंज थाना पुलिस ने दर्ज कियेे, साथ ही इस बात का भी प्रयास किया की पीडि़त छात्रा से मौके की तस्दीक करवाई जा सके, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद से ही अनिल सिंह के पंचशील स्थित उस आवास पर ताला  लगा हुआ है, जहां पीडि़ता छात्र के अनुसार आरोपी अनिल सिंह ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया था। छात्रा की माने तो उस के माता-पिता का देहांत हो चुका है और यही वजह है की उसे बेसहारा समझ कर आरोपी अनिल सिंह ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। पीडि़ता छात्रा ने बताया कि अनिल सिंह के खिलाफ  मुकदमा दर्ज करवाने के बाद उसे होस्टल में भी नहीं घुसने नहीं दिया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार मामला दर्ज होने के बाद से ही अनिल सिंह के सभी फोन बंद हैं। इस लिए उससे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस इस मामले की सह आरोपी भगवंत विश्वविधालय की वार्डन वसुधा से पूछताछ कर रही है।
आरोपी अनिल सिंह पर मामला दर्ज होने के बाद कई संगठन पीडि़ता छात्रा के समर्थन में आगे आये है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने इस मामले में आरोपी भगवंत विश्वविद्यालय के चेयरमेन अनिल सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए तीखे तेवर अख्तियार कर लिए हैं। गुस्साए परिषद कार्यकर्ताओं ने भगवंत विश्वविद्यालय पहुंचकर जम कर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने यहां लगे भगवंत विश्वविद्यालय के सभी पोस्टर और फ्लैक्स फाड़ दिए और बाद में उन्हें जला कर प्रदर्शन किया। परिषद् ने इस बात पर भी आपत्ति जताई की भगवंत विवि में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार न तो विशाखा कमेटी का गठन किया है और न ही इस तरह के मामलों की सुनवाई के लिए कोई व्यवस्था की है।
पीडि़ता छात्रा को न्याय दिलवाने के लिए महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रागिनी चतुर्वेदी भी आगे आई हैं। रागिनी चतुर्वेदी के अनुसार वे इस मामले को राज्य और राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष उठा कर पीडि़त छात्रा को न्याय दिलवाने में जुट गई हैं।
भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने भी इस मामले को गंभीर मानते हुए कहा की वे इस मामले को राज्य सरकार के समक्ष उठाएंगे और मांग करेंगे की भगवंत विवि के चेयरमेन अनिल सिंह पर लग रहे सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाए।
राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ द्वारा सिंह का पुतला फूंक कर गिरफतारी की मंाग बुलन्द की गई। छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय के बाहर चौराहे पर अनिल सिंह का पुतला जलाया और नारेबाजी की। छात्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी के चैयरमेन अनिल सिंह ने एक छात्रा की बकाया फीस के लिए उसे अपने घर बुलाया, जिसमें छात्रावास की वार्डन का भी सहयोग था और घर बुला कर उससे दुराचार की कोशिश की। इस कृत्य ने शिक्षक और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का प्रयास किया। यदि जल्द आरोपी की गिरफतारी नहीं हुई तो छात्रसंघ आन्दोलन पर उतारू हो जायेगा।
error: Content is protected !!