जड़ों को लौटने की मुहिम में किस्सा गोई का आगाज़

यूनाइटेड अजमेर की इस मुहिम में साथ जुड़ा अजमेर का प्रबुद्ध जन*

सामाजिक कार्यों से जुड़ कर अजमेर को एक सूत्र में पिरोते हुए एक परिवार की भांति जोड़ते हुए एक वृहद् परिवार की संरचना का लक्ष्य ले कर अस्तित्व में आयी यूनाइटेड अजमेर मुहिम द्वारा अजमेर के शीर्ष साहित्यकारों के साथ परम्परागत किस्सागोई को पुनर्जीवित करने का कार्य हाथ में लिया गया है |
यूनाइटेड अजमेर की संयोजिका कीर्ति पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के युवा व् बच्चों को भारतीय परंपरा के रोशन पहलुओं से जोड़ने का कार्य करने व् उन को कंप्यूटर , मोबाइल व् इंटरनेट की दुनिया से इतर मनोरंजन की नयी दुनिया से जोड़ने के लिए ‘एक शनिवार , किस्से का हक़दार’ नामक कार्यक्रम प्रति माह के दूसरे शनिवार को आयोजित किया जायेगा |
इस कार्यक्रम का उदघाटन शनिवार दिनांक 25-5-19 को टर्निंग पॉइंट स्कूल के प्रांगण में किया गया | इस मौके पर बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया |
कार्यक्रम के आरम्भ में कीर्ति पाठक ने यूनाइटेड अजमेर का संक्षिप्त परिचय देते हुए इस कार्यक्रम को आयोजित करने के औचित्य पर प्रकाश डाला | उन्होंने बताया कि यूनाइटेड अजमेर भारतीय परम्पराओं व् आज के समय के बीच की खाई को पाटते हुए सामाजिक ताने बाने को जोड़े रखने का प्रयास कर रही है |
किस्सागोई की प्रथम कहानी के रूप में चंद्रधर शर्मा गुलेरी की विश्वप्रसिद्ध कहानी ‘उस ने कहा था ‘ को चयनित कर उसे नाट्य विधा के रूप में प्रस्तुत किया गया | राजस्थान के सुप्रसिद्ध नाट्यकर्मी श्याम माथुर जी ने कहानी का भावपूर्ण वाचन किया और उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और लोगों ने इसे तहेदिल से सराहा |
साहित्यकार सुरेंद्र चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि उक्त कार्यक्रम में अजमेर के कहानीकारों की श्रृंखला प्रथम चरण में दी जा रही है | अगली कड़ी की जानकारी देते हुए उन्होनें बताया कि मन्नू भंडारी की किसी एक कहानी को अगले कार्यक्रम में प्रस्तुत किया जायेगा |
कवि अनंत भटनागर ने अतिथियों का स्वागत किया |
कार्यक्रम में पदमश्री डॉ सी पी देवल ने ‘किस्सागोई ‘ पर अपने विचार रखे |
किस्से को सुनने के लिए डॉ सी पी देवल, राम जैसवाल ,बख्शीश सिंह , रासबिहारी गौड़ , उमेश चौरासिया , देवदत्त शर्मा, गोविन्द भारद्वाज , राजेश भटनागर , अनंत भटनागर, सुरेंद्र चतुर्वेदी, कालिंद नंदिनी शर्मा,प्रदीप गुप्ता , सुमेर सिंह शेखावत , कल्पना शर्मा , शमा खान , प्रभा शर्मा , भर्ती प्रकाश , सीमा शर्मा , अजय वर्मा , एलविरा फर्नांडिस , मीना सोनी आदि मौजूद थे |
कार्यक्रम का संचालन अनंत भटनागर ने किया तथा आभार सुरेंद्र चतुर्वेदी ने व्यक्त किया |

error: Content is protected !!