राजा दाहरसेन का व्यक्तित्व विषय पर होगी संगोष्ठी

प्रचार सामग्री का हुआ विमोचन
अजमेर 11 जून। सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन विकास व समारोह समिति द्वारा आज रसोई बैंक्वट हॉल स्वामी कॉम्पलेक्स में प्रचार सामग्री का विमोचन किया गया। जिसमें महाराजा दाहरसेन के 1307वें बलिदान दिवस पर 16 जून को मुख्य कार्यक्रम, इससे पूर्व अन्य कार्यक्रम जिसमें रंगभरो प्रतियोेगिता, 13 जून को कबड्डी प्रतियोगिता, 14 जून को विचार गोष्ठी और 15 जून को पूर्व संध्या पर दीपदान का आयोजन किया जायेगा। समारोह अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पर्यटन विभाग के साथ भारतीय सिन्धु सभा सिन्धु शोध पीठ म.द.स. विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजन होगा। विमोचन पूर्व विधायक हरीश झामनाणी, उप-महापौर सम्पत सांखला, समिति के कवंलप्रकाश किशनानी, निरंजन शर्मा, नवीन सोगानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, डॉ.एन. के उपाध्याय व तुलसी सोनी द्वारा किया गया।
14 जून को प्रातः 11 बजे अखण्ड भारत में सिन्ध के राजा दाहरसेन का व्यक्तित्व विषय पर संगोष्ठी का आयोजन श्रीनगर स्थित चिन्तन एकेडमी पर किया जायेगा। संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. एन.के उपाध्याय होगें। इतिहास से जुडे आलेख शिक्षाविद् हरीश बेरी, अलका रानी, रवि शर्मा जितेन्द्र जोशी प्रस्तुत करेगें।
समिति के महेश टेकचंदाणी ने बताया कि बलिदान दिवस की पूर्व संध्या 15 जून को सांय 7 बजे से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर दीपदान, हिंगलाज माता और जग्दगुरू श्रीचन्द भगवान की महाआरती का आयोजन किया जायेगा।
कवंल प्रकाश किशनानी ने बताया कि 16 जून को सांय 6 बजेे से मुख्य कार्यक्रम में 7वां सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन राष्ट्रीय सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम स्मारक पर आयोजित किया जायेगा। सम्मान में 51 हजार रूपये नकद, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। पुष्पांजलि, हिंगलाज माता की पूजा अर्चना, देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम, संत महात्माओं का आशीर्वचन और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।
बैठक में समारोह समिति के नरेन्द्र बसराणी, महेश टेकचंदाणी, कुमार लालवाणी, गौरव मीरवाणी, आभा भारद्धाज, के.जे.ज्ञानी, रणधीर सिंह कच्छावा, रमेश मेंघाणी, नारायण सोनी, एडवोकेट शशि इंदोरिया, श्याम बाबू वर्मा, अटल शर्मा, नरेन्द्र सोनी, रमेश एच.लालवाणी सहित विभिन्न संस्थााओं के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समन्वयक,
मो 9413135031

error: Content is protected !!