अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की अजमेर शाखा रामकृष्ण विस्तार एवं विवेकानन्द विस्तार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास के विभिन्न कार्यक्रम कर रही है। सुभाष उद्यान, भगत सिंह उद्यान वैशाली नगर, लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर, एलआईसी कॉलोनी, वैशाली नगर, शिवाजी पार्क कृष्णगंज, छतरी योजना पुराना उद्यान, चाणक्य स्मारक पंचशील, रेल उद्यान राजा साइकिल के पास तथा गाँधी भवन उद्यान, आदर्श नगर के साथ साथ अनेक संस्थानों के साथ मिलकर भी योग दिवस के आयोजन किए जा रहे हैं। प्रचार प्रमुख भारत भार्गव के अनुसार विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्तागण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को समारोह पूर्वक मनाने हेतु घर-घर संपर्क कर रहे हैं तथा 20 जून को इस हेतु विस्तारों में योग रैली का आयोजन भी किया जा रहा है।
(भारत भार्गव)
प्रचार प्रमुख
विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी
शाखा अजमेर