ब्यावर, 2 जुलाई 2019
श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड के तत्वाधान में श्री माहेश्वरी सेवा संगठन के सत्र 2019 से 2021 के चुनाव 1 जुलाई को निर्विरोध सम्पन्न हुए ।
श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण असावा ने बताया कि चुनाव में श्री कपिल झँवर अध्यक्ष बने व श्री कुश मूंदडा मंत्री बने । पुनीत टवानी उपाध्यक्ष , मनीष झँवर उपमंत्री एवं आशुतोष माहेश्वरी कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए ।
श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड के मंत्री श्री पुरुषोत्तम जाजू के अनुसार श्री अंकित हेड़ा, श्री अनुज टावरी, श्री दीपक झँवर, श्री कृष्णमुरारी जैथलिया, श्री नितिन भूतड़ा, श्री पीयूष माणियार, श्री रघुनन्दन छापरवाल, श्री राहुल धूत एवं श्री रौनक हेड़ा कार्यकारिणी के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए।
सेवा संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश भूतड़ा ने बताया कि चुनाव अधिकारी श्री रमेश भराड़िया, श्री राजेश झँवर, श्री कपिल मूँदड़ा एवं श्री नारायण हेड़ा के मार्गदर्शन में चुनाव सम्पन्न हुए ।
पुरूषोत्तम जाजू
(मंत्री, श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड)