अजमेर, 05 जुलाई। कृषि वानिकी सबमिशन के तहत कृषको को अनुदान प्राप्त करने के लिये निर्धारित प्रपत्र में अपने क्षेत्र में स्थिति ई-मित्र, कियोस्क पर लागू शुल्क जमा कराकर ऑन लाईन आवेदन करना अनिवार्य हैं।
कृषि उप निदेशक श्री वी.के.शर्मा ने बताया कि आवेदन के साथ ही स्वंय के भू-स्वामी का खसरा नं., मोबाईल नं., आधारकार्ड/भामाशाह कार्ड एवं बचत खाते की पास बुक आदि स्व प्रमाणित पत्रावलिया ऑन लाईन आवेदन के 30 दिन में कृषि पर्यवेक्षक/सहा. कृषि अधि./सहायक/उपनिदेशक कृषि (वि.) जिला परिषद कार्यालय को भिजवाना अनिवार्य हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 हेतु राष्ट्रीय टिकाउ खेती मिशन (एनएमएसए) के तहत कृषि वानिकी सबमिशन (एसएमएएफ) के अंतर्गत कृषि भूमि पर वृक्षारोपण कृषि आय को बढ़ाना, मृदा में जैविक तत्वों की वृद्धि तथा गुणवत्ता युक्त रोपण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे मुख्य गतिविधिया सम्मिलित हैं। कृषि वानिकी सबमिशन (एसएमएएफ) का मुख्य उद्देश्य कृषि भूमि पर वृक्ष आच्छादित कर कार्बन उत्सर्जन को कम करना, कृषि आय के साथ वृक्षारोपण को बढ़ावा व आमदनी बढ़ाना,जीवन स्तर में सुधार, फसल एवं फसल पद्धति द्वारा उत्पादकता वृद्धि और सूचना तंत्र का विकास मुख्य है। उन्होंने बताया कि कृषको को देय वित्तिय सहायता इकाई या वास्तविक लागत का 50 प्रतिशत या जो भी कम हो देय होगी तथा वृक्षारोपण गतिविधियों हेतु सहायता आगामी 4 वर्षाे में वर्षवार 40ः20ः20ः20 कें अनुपात में देय हैं। कृषि वानिकी अंतर्गत फलदार, छायादार, ईमारती लकड़ी जलाऊ व चारा वाले वृक्षाें को लगाने का प्रावधान हैंं।
रन फॉर वन कार्यक्रम 7 को
अजमेर, 05 जुलाई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अजमेर श्री विनोद कुमार भारवानी के निर्देशानुसार रविवार 7 जुलाई को रन फॉर वन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव डॉ. शक्ति सिंह शेखावत ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं आम व्यक्तियों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने एवं पौधों को गोद लेने के उद्देश्य से 07 जुलाई 2019 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर द्वारा रन फॉर वन अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर दौड का आयोजन किया जा रहा है। उक्त दौड का होटल मानसिंह, वैशाली नगर अजमेर से आरम्भ होकर पाश्र्वनाथ कॉलोनी – वैशाली नगर बस स्टैण्ड – एच.के.एच. स्कूल – वृन्दावन गार्डन – रीजनल कॉलेज – आनासागर चौपाटी तक होगी। जो लगभग 3 कि.मी. की दूरी तय करेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त दौड में 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक भाग ले सकते है। इस प्रकार प्राधिकरण द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनूठी पहल की जा रही है।
आवास सीवर कनेक्शन के लिए शिविर लगेंगे
अजमे, 05 जुलाई। आवास शिविर कनेक्शन के आवेदन शुल्क लेने के लिए कल्याणीपुरा एवं फॉयसागर क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक चलेगा।
नगर निगम के उपायुक्त श्री गजेन्द्र सिंह रलावता ने बताया कि 8 एवं 9 जुलाई को यह शिविर कल्याणीपुरा मुख्य चौक में आयोजित होगा। जबकि 11 एवं 12 जुलाई को काली का मन्दिर फॉयसागर पर तथा 19 एवं 20 जुलाई को रामनगर स्कूल पर आयोजित होगा।