पीडि़त छात्रा ने की मुख्यमंत्री से शिकायत


अजमेर। अजमेर स्थित भगवंत विश्वविद्धालय के चैयरमेन अनिल सिंह पर छात्रा के साथ दुराचार के आरोप मामले में पीडि़त छात्रा ने किशनगढ़ पहुंच कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की और उन्हें अपने साथ हुए घटनाक्रम से अवगत करवाते हुए मांग की कि इस मामले के मुख्य आरोपी अनिल सिंह को शिघ्र गिरफ्तार किया जाए। पीडि़त छात्रा से बात करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर रेंज के आईजी अनिल पालीवाल को निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाए। भगवंत विश्वविधालय के चैयरमेन अनिल देव सिंह पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाने वाली छात्रा को कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल अपने साथ लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलवाने किशनगढ़ लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री गहलोत ने सारी बातों को गंभीरता से सुना। इस दौरान छात्रा ने पुलिस कार्यवाही पर भी असंतोष जाहिर करते हुए आरोप लगाया की पुलिस आरोपी के प्रभाव शाली होने के कारण उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।
उधर दूसरी तरफ  इस मामले में अजमेर दक्षिण यूथ कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश शर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भगवंत विश्वविधालय के बाहर धरने की शुरुआत कर दी है। लोकेश शर्मा के अनुसार धरना स्थल पर एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। भगवंत विश्वविधालय के चैयरमेन अनिल सिंह की गिरतारी की मांग वाले बेनर पर लोगों के हस्ताक्षर करवाए जा रहे। बाद में यह बैनर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दे कर लोगों की भावनाओं से अवगत करवा कर अनिल सिंह को जल्द गिरतार किये जाने की मांग की जायेगी।
छात्रा दुराचार के प्रयास के इस मामले में सचिन पायलट ने भी कहा है कि स्थानीय प्रशासन को मामले की पिष्पक्ष जांच करनी चाहिए। साथ ही सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी छात्रा के साथ ऐसी घटना की पुर्नावती ना हो। पायलट ने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जायेगा।
error: Content is protected !!