रन फाॅर वन कार्यक्रम : भारी वर्षा के बावजूद सैकड़ों लोगों ने भाग लिया

अजमेर, 07 जुलाई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अजमेर श्री विनोद कुमार भारवानी के निर्देशानुसार रविवार 7 जुलाई को रन फाॅर वन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दौड़ को जिला एवं सत्रा न्यायाधीश एवं जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव डाॅ. शक्ति सिंह शेखावत ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं आम व्यक्तियों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने एवं पौधों को गोद लेने के उद्देश्य से रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर द्वारा रन फाॅर वन अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर दौड का आयोजन किया गया। भारी वर्षा के बावजूद उक्त दौड होटल मानसिंह, वैशाली नगर अजमेर से आरम्भ होकर पाश्र्वनाथ काॅलोनी – वैशाली नगर बस स्टैण्ड – एच.के.एच. स्कूल – वृन्दावन गार्डन – रीजनल काॅलेज – आनासागर चैपाटी तक आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए हुई इस अनूठी पहल में जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप , अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री निशांत जैन , उप वन संरक्षक श्रीमती सुदीप कोर, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्री अरविंद कुमार सेंगवा, राजस्थान पुलिस, शिक्षा विभाग के छात्रा-छात्राएं शिक्षक गण, प्रशासनिक अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायालय, सिविल डिफेंस, वन विभाग सहित सैकड़ों आमजन ने भाग लिया।
दौड़ के समापन अवसर पर सभी को पौधारोपण करने की एवं उनके संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा सभी को एक-एक पौधा भी वितरित किया गया।

error: Content is protected !!