देवनानी की जन सुनवाई में क्षेत्रवासियों ने बताई कई जन समस्याएं

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 13 जुलाई। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने कल 13 जुलाई को अपने निवास स्थान पर जन सुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर उनका प्राथमिकता से समाधान किये जाने के निर्देश दिये।
देवनानी ने बताया कि जनसुनवाई मंे नौसर घाटी बस स्टेण्ड पर लगाने वाले ठेला व्यवसायियों ने ठेकेदार द्वारा अधिक पार्किंग शुल्क वसूलने की शिकायत की है। लीजहोल्ड प्लाट्स को फ्रीहोल्ड में परिवर्तित कराने, वार्ड 4 की गली नं 3 में कचरा वाहन के नहीं आने व सफाई कर्मियों की कमी के सम्बंध में, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ा की भूमि पर अवैध निर्माण को रूकवाने, कीर्तेश्वर मंदिर फायसागर रोड़ के पास स्थित नाले का ढकवाने, स्टेशन रोड़ पर बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से दुकानों के आगे पानी भरने व कीचड़ फैला रहने की समस्या के सम्बंध में, कबीरमार्ग केसरंगज में सीवर लाईन के लीकेज से क्षेत्र में बदबू व प्रदूषण फेलने के सम्बंध में तथा शास्त्री काॅलोनी पुष्कर रोड के अंदर गोरा गरीबा कब्रिस्तान का अवैध रास्ता खोले जाने के सम्बंध में एवं वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा मंदिर माफी भूमि की समस्या के सम्बंध में विभिन्न शिकायते प्राप्त हुई है।
इसके अतिरिक्त फायसागर रोड़ पर स्थित विभिन्न आवासीय काॅलोनियों के क्षेत्रवासियों ने उनके क्षेत्र को नगर निगम सीमा में सम्मिलित कराये जाने का आग्रह किया है। इसी प्रकार वर्तमान चल रही परिसीमन प्रक्रिया में नगर निगम के प्रस्तावित वार्डो में जोड़े व हटाये जाने वाले क्षेत्रों के सम्बंध में भी कई आपत्तिया प्राप्त हुई है। कुछ निजी विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने पर टीसी नहीं देने की शिकायते मिली है।
क्षेत्र में विद्युत विभाग से सम्बंधित कई शिकायते प्राप्त हुई। वार्ड 60 में चाणक्यपुरी, शिवसागर काॅलोनी, ईदगाह काॅलोनी, अलखनंदा काॅलोनी व रातीडांग क्षेत्र में कई पोल रास्ते के बीच में लगे होने की शिकायते क्षेत्रवासियों ने दी है। इसी प्रकार रातीडांग क्षेत्र में पानी की टंकी के पास तारों के नीचे झूलने तथा क्षेत्र में वोल्टेज के अप-डाउन होने की शिकायत भी प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त ममैया चैक लाखन कोटड़ी क्षेत्र में जर्जर अवस्था के प्लेटफार्म पर स्थित ट्रांसफार्मर को भी अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग क्षेत्रवासियों ने की है। उन्होंने बताया कि टाटा पाॅवर के अधिकारियों को विद्युत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों ने पेयजल व्यवस्था को लेकर भी कई शिकायते दी है। वार्ड 60 में खाटू श्याम काॅलोनी में बिछाई गई पाईप लाईन से पानी नहीं पहुंचने की शिकायत मिली है। श्याम फार्महाउस के आस-पास, शीतला माता मंदिर ईदगाह काॅलोनी के पास, आशापुरा माता मंदिर के पास, आरपीएससी काॅलोनी में मंदिर वाली गली के पास, रातीडांग मस्जिद से इब्राहिम की दुकान तक, फायसागर रोड पर वर्धमान नगर, महादेव नगर, प्रगति नगर सी ब्लाॅक में निराला हिल्स के पिछे के क्षेत्र में नई पाईप लाईन डालने की मांग क्षेत्रवासियों ने की है। इसके अतिरिक्त वार्ड 7 में सड़क निर्माण कार्य के बीच में आ रही पाईप लाईन को शिफ्ट कराने की मांग मिली है।
क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं हेतु विकास कार्य कराये जाने की मांग भी जनसुनवाई में की है। कीर्तिनगर फायसागर रोड की गली नं 1, 2 में सड़क, नाली व अन्दर की ओर पुलिया व नाले का निर्माण, महादेव नगर में नालियों के निर्माण, जगदम्बा काॅलोनी गली नं 2 में सड़क निर्माण, ईदगाह क्षेत्र में आशापुरा माता मंदिर के पिछ्र स्थित क्षेत्र में श्मशान स्थल का जीर्णोद्वार, लूनिया काॅलोनी में सड़क, चैधरी काॅलोनी, शिवसागर काॅलोनी, बालाजी विहार, गणपति नगर, पुरानी अलखनंदा काॅलोनी में सड़क नाली, बाबूगढ के पिछले वाले क्षेत्र में सड़क नाली, अरावली विहार, गोरी नगर, शिव विहार, किसान काॅलोनी, द्वारकानगर, चीतानगर आदि क्षेत्र में सड़क नाली निर्माण के विकास कार्य कराये जाने की मांग क्षेत्रवासियों ने की है।
देवनानी ने बताया कि क्षेत्रवासियों से प्राप्त विभिन्न शिकायतों के क्रम में सम्बंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर तथा पत्र भेजकर इनका प्राथमिकता से समाधान किये जाने के निर्देश दिये गये है।

error: Content is protected !!