भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने 501 सदस्य बनायें

ब्यावर, 23 जुलाई 2019
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा देहात की ओर से बोहरा पार्क शाहपुरा मौहल्ला में केनोपी लगाकर सदस्य अभियान का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश जैडिया ने कहा हमें अनुसूचित जाति वर्ग को सबसे अधिक संख्या में जोड़कर, भाजपा की रीति नीति को घर घर पहुंचाना है।
संभाग प्रभारी देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि मोदी सरकार की जीत में महत्ती भूमिका रही, मोदी ही देश की एकता अखण्डता और समरसता को बनायें रख सकते है। मोदी ही देश का गौरव है इस अभियान को सर्वस्पर्शी बनाना है।
जिला अध्यक्ष मुकेश गोयर ने कहा कि भाजपा ने अनुसूचित जाति वर्ग को सबसे ज्यादा राजनैतिक सम्मान दिया। वर्तमान में सबसे ज्यादा 46 सांसद अनुसूचित जाति वर्ग के लोग जीत कर आये सभी कार्यकर्ताओं ने 501 नये सदस्य बनायें।
कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष जयकिशन बल्दुआ, दिनेश कटारिया, जिला उपाध्यक्ष पवन जैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ईन्दु शर्मा, पूर्व चेयरमेन शशि बाला सोलंकी, तुलसी साईं रंगवाला, युवामोर्चा अध्यक्ष मनीष बूरड़, डूंगरसिंह रावत, अमर सांखला, यज्ञेश शर्मा, प्रीति शर्मा आदि सदस्य मौजूद थे।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला संयोजक चेतन गोयर, सह-संयोजक मातादीन पंवार, जिला महामंत्री सन्तोष जाग्रत, जिला मंत्री देवेन्द्र जटिया, जिला कोषाध्यक्ष जंवरीलाल सिसोदिया, महाराणा प्रताप मण्डल अध्यक्ष रवि चैहान, आशापुरा मण्डल अध्यक्ष मुकेश घावरी, मुकेश चैरोटिया, तिलोक तालेपा, जे.डी. जूनवाल, ओम बाघमार, संजय चन्देलिया, एडवोकेट हमेन्त चन्देल, नारायण राव, सूरज मेघवंशी, राकेश नरुका, सुन्द्रर मेहडा, राजेन्द्र मेहडा, पवन पंवार, प्रकाश बैन्डवाल, हनुमान बसीटा, मनोज डुलगच आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन चेतन गारे ने किया व धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुकेश गोयर
जिलाध्यक्ष
भाजपा अनु. जाति मोर्चा देहात अजमेर

error: Content is protected !!