भाजपा ने किया अजमेर में संस्थागत सदस्यता अभियान का आगाज

26 जुलाई 2019। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व 2019 के तहत संस्थागत सदस्यता अभियान में शहर जिला अजमेर का कार्यशाला रसोई बैंक्विट हाॅल, स्वामी काॅम्पलेक्स में के सदस्यता अभियान के संभागीय प्रभारी देवी शंकर भूतडा संस्थागत सदस्यता अभियान संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी सह-संयोजक सतीश बंसल सहित शिक्षा, सुरक्षा, धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक, महिला, खेल, स्वास्थ्य, कला/संगीत, विज्ञान से सम्बन्धित क्षेत्रों के समूह संयोजक व सहसंयोजक ने भाग लिया।
भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के संभागीय प्रभारी देवी शंकर भूतडा समूह संयोजक व सहसंयोजक कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सदस्यता अभियान में सभी वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान है। भारतीय जनता पार्टी नये सदस्यों के तौर पर समाज की नामचीन हस्तियों, शिक्षा, सुरक्षा, धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक, महिला, खेल, स्वास्थ्य, कला/संगीत, विज्ञान, साहित्यकारों जैसी शख्सियतों को पार्टी से जोड़ेगी और एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
संयोजक कंवल प्रकाश बताया कि संस्थागत सदस्यता अभियान के लिए 14 समूह के संयोजक व सहसंयोजक गए ह,ैं जिसमें शिक्षा समूह, शिव प्रसाद गौतम, गोपाल चैधरी, आर्थिक अनुपम गोयल, अनुज माथुर, कला गोपाल बंजारा, गोपाल कृष्ण शर्मा ,संगीत नवीन सोगानी, जे.के. गौड, विज्ञान शंकर सावलानी, जी.डी. वृदाणी, खेल शिवदत्त पाराशर,बालेश गोहिल, धार्मिक गोपाल गोयल, विमल गर्ग, सुरक्षा लोकमल गोयल, नंदकिशोर सोनी, महिला विनीता जैमन, लक्ष्मी यादव, सामाजिक अतुल विजयवर्गीय, अशोक टांक, स्वास्थ्य डॉ अशोक शर्मा, नाथावत, एनजीओ शैलेंद्र सतरावाला, अनिल असनानी, व्यापार जितेंद्र मित्तल, धीरज गोयल, युवा समूह गौरव मीरवानी, मुकेश आहूजा, नवीन परवानी को इस अभियान में जोड़ा गया है संस्थागत बैठकें लेंगे व सदस्य बनाएंगे
सह-संयोजक सतीश बंसल ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी प्रबुद्धजनों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक रूप से सदस्यता अभियान को गति प्रदान करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नये सदस्य बनाने है। जिससे सभी वर्ग एवं समुदाय भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से अवगत हों।
कंवल प्रकाश किशनानी
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,
भाजपा, राजस्थान व
संयोजक, संस्थागत सदस्यता अभियान, अजमेर।
9829070059

error: Content is protected !!