सिन्धु सभा की चिंतन शिविर 27 व 28 जुलाई को

अजमेर -26 जुलाई। भारतीय सिन्धु सभा की राष्ट्रीय चिंतन शिविर के लिये अजमेर से 12 प्रतिनिधियों का दल व राज्य भर से 70 प्रतिनिधि आज भोपाल के लिये रवाना हुआ।
भारतीय सिन्धु सभा की केन्द्रीय पदाधिकारियों व प्रान्तीय अध्यक्षों की बैठक मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित की गई है। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लक्षमण चंदीरामाणी की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। केन्द्रीय चिंतन शिविर 27 व 28 जुलाई को होगा। दल में राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जिलाध्यक्ष मोहन आलवाणी, प्रदेश मंत्री (युवा) मनीष ग्वालाणी, जिलामंत्री मोहन तुलस्यिाणी, महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी, किशन केवलाणी, भगवान पुरसाणी, महेश टेकचंदाणी, श्रीमति हरी चांदवाणी, श्रीमति रानी बसराणी सम्मिलित हैं।
केन्द्रीय पदाधिकारी सम्मिलित हुये बैठक में-
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि आज बैठक में केन्द्रीय पदाधिकारी, राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री सम्मिलित हुये। संगठन की मजबूती के लिये जन जागरण अभियान, दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन व ध्येय वाक्य सेवा, संगठन व संस्कार पर चर्चा कर कार्यक्रम तैयार किये गये है। भारतीय सिन्धु सभा का गठन 1979 में हुआ था और 40 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन की गतिविधियों के साथ संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में केन्द्रीय पदाधिकारियों ने विचार विमर्श किया।

error: Content is protected !!