सिन्धी समाज के 103 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्काॅलरशिप बाटी

भामाशाह को आर्शिवाद दिया कि अगले वर्ष इससे ज्यादा बाटने योग्य …..महंत स्वामी हनुमान राम

अजमेर 27 जुलाई, स्वामी हिरदाराम साहेब की प्रेरणा से सिन्धी समाज महासमिति के तत्ववधान में रसोई बेनकाॅट हाॅल, स्वामी काॅम्पलेक्स, अजमेर में 103 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को 1 लाख 26 हजार 100 रूपये की स्काॅलरशिप, 50 हजार रूपये कीे शिक्षण सामग्री व उत्कृत छात्र को साइकिल भामाशाओं के सहयोग से भेट की गई, इस अवसर मंच पर श्री शांतानंद उदासीन आश्रम के महंत स्वामी हनुमान राम व देवस्थान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर गिरीश वछाणी, रेवेन्यू बोर्ड के रजिस्ट्रार सुरेश सिन्धी प्रेमप्रकाश आश्रम के ट्रस्टी नारायणदास, सांई बाबा मंदिर के ट्रस्टी महेश तेजवानी, समिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के महासचिव गिरधर तेजवाणी, नारायण दास हरवाणी, रामचन्द्र गुलाबवाणी, रमेश लख्याणी, किशन हरवाणी, विमला नागराणी सहित समाज के प्रतिनिधी उपस्थित थे।
इस स्काॅलरशिप व सम्मान समारोह में महंत स्वामी हनुमान राम ने कहा कि भामाशाह समाज में सब देने का तैयार है, परन्तु बच्चों को पढाई में अपना ध्यान लगाकर पढना चाहिए। जिन विद्यार्थियों को स्काॅलरशिप मिली है उन्हें बधाई देते हुए कहां कि परमात्मा उन सभी के मनोकामना को पूरा करने को तैयार है। भामाशाह को आर्शिवाद दिया कि जो आपने आज राशि इन बच्चों को दी है वह आने वाले समय में आपके व्यापार को बढाऐगी व अगले वर्ष इससे ज्यादा बाटने योग्य बनाऐगी।
गिरीश वछाणी ने कहां कि हमारी सिन्धु सभ्यता सबसे पुरानी है, इसका हमें गर्व होना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने बडी मुशकिलों से विभाजन के पश्चात अपने आप को स्थापित किया है। उनको याद रखते हुए, सिन्धु क्लचर को रिप्रजेडेशन करना चाहिए।
सुरेश सिन्धी ने बच्चों को प्रशासनिक सेवा में आने के लिए आहवान किया, वह भाषा को आगे रखकर बढने की प्रेरणा दी।
सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के महासचिव गिरधर तेजवानी ने कहां कि एकाग्रता से किया गया संकल्प हमेशा पूरा होता है, अपने लक्ष्य को निर्धारित कर अपने जीवन को सार्थक करना चाहिए। में काम आयेगी।
सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने कहां कि स्वामी हिरदाराम जी हमेशा बच्चों को पढाने को जोर देते थे, हम सभी का कर्तव्य बनता है कि बच्चों को आगे बढाने के लिए सभी समाज के भामाशाह को आगे आकर सहयोग प्रदान करना चाहिए।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में ईस्ट झूलेलाल, स्वामी हिरदाराम, सरस्वती, भारत माता के मूर्तियों पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव हरी चन्दनानी, स्वागत भाषण प्रेम कंवल रमाणी व धन्यवाद समिति के कोषाध्यक्ष भवानी शंकर थदानी ने दिया। समारोह में राधाकिशन आहुजा, अजित पमनाणी, सोना धनवाणी, सुनील भगताणी, दयाल नवलाणी, रमेश टिलवाणी, महेन्द्र भाजवाणी, हरीराम कोटवाणी, कमल लालवाणी, एम.टी. वाधवाणी, तुलसी भोजवाणी, प्रकाश छबलाणी, किशनचन्द हरवाणी, हरीश गिधवाणी, गोपाल साधवाणी, श्रीचन्द साधवाणी, किशोर नावाणी, प्रकाश हिंगोराणी, किशोर मंगलाणी, गोप मीराणी, नारी बागाणी, गोरधन आतिशबाजी वाले, दिलीप भुराणी, बलराम हरलाणी सहित भामाशाह उपस्थित थे।

कंवल प्रकाश किशनानी
अध्यक्ष
9351397710

error: Content is protected !!