28 जुलाई-सिन्ध पाकिस्तान में हो रहे जबरन धर्मातरंण व देष भर में हो रहे धर्मातरण व लव जेहाद के विरोध में देषभर के जिलाधीषों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय, अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार को ज्ञापन भेजकर ऐसे प्रकरणों की निदंा करते हुये उन्हंे रोकने की मांग की जायेगी अन्यथा मजबूर होकर देष भर में आंदोलन चलाया जायेगा व पाकिस्तान दूतावास पर प्रदर्षन भी किया जायेगा। ऐसा निर्णय भारतीय सिन्धू सभा के दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक के समापन सत्र में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लधाराम नागवाणी ने विचार प्रकट करते हुये कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। हमें युवाओं व मातृ षक्ति को जोडकर संगठन को मजबूत करना है और ऐसी ताकतो को मुहतोड जवाब देना है। युवाओं को संस्कारवान बनाने के लिये जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित किये जायेगें। अध्यक्ष लक्षमणदास चंदीरामाणी ने दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन बैठक के सनसिटी गार्डन में समापन सत्र में कहा कि सदस्यता अभियान को 31 अक्टूबर तक 350 से अधिक सक्रिय ईकाईयों में जोडकर सदस्य संख्या दो लाख तक करने का निर्णय लिया है।
राष्ट्रीय महामंत्री भगवानदास सबनाणी ने कहा कि चैथे सत्र में देष भर के राज्यों में सक्रिय ईकाईयों की अलग अलग बेठके आयोजित कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई व आगामी जनवरी 2020 में देष भर के प्रमुख कार्यकर्ताओं को सिन्धु सभा के प्रारम्भिक स्थल मुम्बई में सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। संगठन की भूमिका पर संगठन महामंत्री वासुदेव वासवाणी, भगतराम छाबडा उपाध्यक्ष घनष्यामदास कुकरेजा राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर माखीजा राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी मोहनलाल वाधवाणी, मुकेष लखवाणी, सुरेष हेमनाणी, संजय हिराणी, नरेष जोतवाणी ने अलग अलग सत्रांे में विचार प्रकट किये।
पांचवे सत्र में युवाओं को जोडने के विषय पर राजेष वाधवाणी, मनीष ग्वालाणी व महिला कार्यकर्ताओं की सेवा कार्यों पर डाॅ.माया बेन कोडनाणी, निर्मला चावला ने विचार प्रकट किये।
कार्यक्रम का ष्षुभारंभ संत हिरदाराम साहिब, भारत माता व ईष्टदेव झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन से किया गया। झूलेलाल चालीहो अवसर पर महाआरती का आयोजन किया गया जिसे गांधीधाम की बहिन विष्नी ईसराणी, डाॅ. मायाबेन कोडनाणी, निर्मला चावला सहित कार्यकर्ताओं ने व गीत डाॅ. कैलाष षिवलाणी, भगवान नथराणी ने किया।
(भगवानदास सबनाणी)
राष्ट्रीय महामंत्री
मो.9425014600