भाजपा ने कि आतीशबाजी और बाटी मिठाई

अजमेर 5 अगस्त । केंद्र सरकार द्वारा आज अहम फैसला लेते हुए धारा 370 को हटाया गया यह फैसला सुनते ही देश के नागरिकों में एक उत्साह का संचार हो गया जिस क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा गांधी भवन चौराहे पर सायं 5ः00 बजे आतिशबाजी की गई तथा परस्पर मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 को हटाकर कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को लेकर तत्कालीन सरकार के विरोध में एक आंदोलन खड़ा किया था मुखर्जी ने ’एक विधान’ ’एक प्रधान’ और ’एक निशान’ का नारा दिया जिसे आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने साकार किया है। हेड़ा ने कहा कि आज के दिन जो ऐतिहासिक और साहसिक कदम सरकार ने उठाया है यह बहुत ही सराहनीय है तथा भाजपा ने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में धारा 370 को हटाने की बात कही थी जिसे आज पूरा किया आगे भी इसी प्रकार पूरी उम्मीद है कि मोदी सरकार अपने चुनावी घोषणापत्र को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करेगी। आज के इस कार्यक्रम में महामंत्री आनंद सिंह राजावत, डॉक्टर प्रियशील हाड़ा, पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व यूआईटी चेयरमैन धर्मेश जैन ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कँवल प्रकाश किशनानी घीसू लाल गढ़वाल, देवेंद्र सिंह शेखावत ,रविंद्र जसोरिया, संदीप गोयल ,संजीव नागर ,मंडल अध्यक्ष राजकुमार ललवाणी, योगेश शर्मा ,राजेश शर्मा ,बलराज कच्छावा ,युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक सिंह ,प्रशांत यादव ,मनीष मारोठिया ,शफीक खान, रोहित यादव, डॉ राजू शर्मा, प्रवीण जैन, राकेश डीडवानिया, गोपाल बंजारा, श्वेता शर्मा विजय लक्ष्मी विजय सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किसान मोर्चा द्वारा सदस्यता महा अभियान का विशाल शिविर
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला किसान मोर्चा द्वारा कृषि उपज मंडी में भाजपा सदस्यता महा अभियान का विशाल शिविर आयोजित किया गया भाजपा सदस्यता महा अभियान के कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री महावीर सिंह राठौड़ द्वारा किया गया यह कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा अजमेर शहर जिले के प्रभारी बच्चू सिंह जी बैंसला के नेतृत्व में हुआ मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष मारोठिया ने बताया कि कृषि उपज मंडी में भाजपा सदस्यता अभियान में 1050 नए भाजपा सदस्य बने इस कार्यक्रम के पश्चात नाका मदार ,गुलाब बाड़ी ,कल्याणपुरा ,बोराज ,माकड़वाली क्षेत्र में भी भाजपा किसान मोर्चा द्वारा नव सदस्यता अभियान के शिविर लगाए गए इस कार्यक्रम बंटी कच्छावा, प्रहलाद यादव ,महावीर भड़ाना ,कैलाश भाटी ,प्रताप सांखला, अशोक सैनी ,महेंद्र रावत सहित किसान मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

संदीप गोयल
प्रचार मंत्री
9352004484

error: Content is protected !!