खेडीशंकर महादेव के दशर्नाथ गावो से पदयात्री रवाना

सूरजपुरा (शंकरखारोल)5अगस्त
सावन के तीसरे सोमवार को ताजपुरा प्रतापपुरा, भगवानपुरा व मियां ग्राम से खेडीशंकर महादेव के दर्शनार्थ पदयात्रा रवाना हुई जो गुन्दाली जालिया होते हुए खेडीशंकर पहुंचे। महादेव के दर्शन कर परिवार की सुख समृध्दी की कामना की। खेडीशंकर महादेव के दर्शन को जाने वाले पदयात्रियों को गुन्दाली ग्रामीणों व छापरी मे शिव भोले भण्डारे एवं मियां भगवानपुरा के पदयात्रियों को
जिलाध्यक्ष शंकर लाल खारोल, भवरलाल, रामधन खारोल,कालुराम जाट,राजू जाट ने सहित गणमान्यो ने फलाहार व नाश्ता करवाया।कस्बे सहित अजगरा,अजगरी,प्रतापपुरा मे प्रतापेश्वर महादेव, पाच्या की निमडी, छापरी, ताजपुरा, चण्डाली, गुन्दाली इरनिया सहित विभिन्न गावो मे शिवालयो मे भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर सुख शान्ति की कामना की। शिवालयो मे भोले नाथ, हर हर बम बम के जयकारे गुंजे।

सूरजपुरा क्षेत्र मे रिमझिम बारिश हुई
सूरजपुरा (शंकर खारोल)5अगस्त
उमस से परेशान लोगो को बादलों ने चुप्पी तोडते हुए दोपहर बाद चार बजे हुई रिमझिम बारिश ने राहत प्रदान की।रिमझिम बारिश का दौर चला जो रूक रूक कर देर शाम तक जारी रहा। रिमझिम बारिश होने से खेतो मे खुदाई कार्य कर काश्तकारों महिलाओं ने घर की ओर रूख किया। बारिश होने से ग्रेवल सडको से राहगीरों व ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पडा।

छापरी व इरनिया मे मनाएंगे बासासूण
सूरजपुरा (शंकर खारोल)5अगस्त
समीपवर्ती ग्राम छापरी व इरनिया मे मंगलवार को गाव के खेतो मे दाल बाटी चुरमा बनाकर प्रभु को भोग लगाएंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि गाव के बाहर निकलकर इन्द्र देव के भोग लगाने से इन्द्र देव प्रसन्न होकर अच्छी बारिश करते है। रात्रि को ज्योत जलाकर गांव के परिक्रमा की जाती है।
ग्रामीण सगे सम्बन्धियो,मित्रो को भोजन के लिए आमंत्रित करते है।

error: Content is protected !!