आज़ादी की पूर्व संध्या पर श्री जागेश्वर महादेव के किया तिरंगा श्रृंगार

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर की ओर से प्राचीन श्री बालाजी मंदिर क्लोक टॉवर के पास स्थित प्राचीन श्री जागेश्वर महादेव मंदिर पर चल रहे सावन महोत्सव 2019 के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंदिर महंत महावीर प्रसाद के सानिध्य में प्रातः 7 बजे महादेव का पंचामृत अभिषेक किया गया और महादेव की पूजा अर्चना करी गयी इसी कड़ी में श्री जागेश्वर महादेव के तिरंगे से तथा तिरंगे के रंगों से नयनाभिराम श्रृंगार कर आरती करी गयी और मंदिर परिसर में भक्त मंडली द्वारा देश भक्ति के गीत एवं राष्ट्र गान गया गया।
——-कल होगा समापन ——
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की पिछले एक माह से चल रहे सावन महोत्सव 2019 का कल जागेश्वर महादेव के वैदिक मंत्रोचारण से मासिक पूजन की पूर्णाहुति करी जाएगी। और मण्डली सदस्यों द्वारा स्वतंत्र दिवस पर कल मंदिर परिसर में ध्वजारोहण भी किया जायेगा और एक दूसरे सदस्यों को राखी बांध कर रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जायेगा।

कार्यक्रमों में पंडित योगेश गौतम संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल, देवेंद्र गुप्ता, देवीशंकर गंगा, सुरेंद्र शर्मा, कमल कुमार, प्रेम सिंह, अनिल सिंघल, कुञ्ज बिहारी सही मंडल सदस्यों का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!