अजमेर बंद कराने की दी चेतावनी


अजमेर। भगवंत यूनिवर्सिटी के चैयरमेन अनिल सिंह की गिरफ्तारी और यूनिवर्सिटी के बाहर धरने पर बेठे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में शुक्रवार को अजमेर शहर के सभी शेक्षणिक संस्थानों को बंद करवा दिया गया। छात्र संगठनों का आरोप है की पुलिस ने छात्रा से दुराचार के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी अनिल सिंह के इशारे पर ही लाठी चार्ज किया है।
भगवंत यूनिवर्सिटी के खिलाफ सडको पर उतरे कांग्रेस के अग्रिम छात्र संगठन एनएसयुआई की ओर से करवाए जा रहे शेक्षणिक बंद के दौरान छात्रो ने शहर के सभी स्कूल और कॉलेज बंद करवा दिए। एनएसयुआई के छात्र दिन भर घूमकर बंद को सफल बनाने की कवायद करते देखे गए। छात्रो का आरोप है की शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने बेवजह लाठिया भांजी है। प्रदर्शनकारी छात्रो ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दो दिन में भगवंत यूनिवािर्सटी की छात्रा के साथ दुराचार का प्रयास करने वाले अनिल सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया तो अजमेर बंद का आव्हान किया जाएगा।

error: Content is protected !!