बाबुसिंह राजपुरोहित का निधन, भौतिक देह पंचतत्व में विलीन

विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष श्री बाबुसिंह जी राजपुरोहित का 18 अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया। जिनका अंतिम यात्रा उनके गोपेश्वर बस्ती, बीकानेर स्थित निवास स्थान से राजपुरोहित मोक्ष धाम तक जहां उनका भौतिक शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके पुत्रों ने मुखाग्नि दी।
बाबुसिंह के परिवार में उनकी धर्मपत्नी, दो पुत्र व दो पुत्रियाँ है।
सरल कर्मठ व मिलनसार स्वभाव व मधुर व्यवहार के धनी बाबू सिंह युवावस्था से ही सामाजिक एवम लोक कल्याण के कार्यों में रुचि लेते रहे थे तथा 20 वर्षों से विश्व हिन्दू परिषद, राजपुरोहित समाज व अनेक मंदिरों की समितियों के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे।
बाबूसिंह की अंतिम यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिन्दू जागरण मंच, भारतीय जनता पार्टी, गौसेवा परिषद, दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच, राजपुरोहित समाज संघ सहित अनेकों संगठनों के अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण शामिल रहे। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय अधिकारियों व विहिप बीकानेर के कार्यकर्ताओं सहित नोखा, नागौर, फलौदी, जोधपुर, सूरतगढ़, गंगानगर विश्व हिन्दू परिषद परिवार के सदस्य बाबूसिंह की अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए।

error: Content is protected !!