एक भारत ही विजयी भारत का मार्ग – निवेदिता भिड़े

विवेकानन्द केन्द्र का एक भारत विजयी भारत विमर्श संपन्न

जब भारतवासी एक हुए हैं भारत विजयी हुआ है। हमारे एक होने का सूत्र है भारत की संस्कृति से जुड़ना। भारत वह पुण्यभूमि है जहां केवल कर्म करते हुए ही ईश्वर से जुड़ा जा सकता है। आज स्वामी विवेकानन्द के विचारों को लेकर अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़कर त्याग और सेवा का भाव रखते हुए प्रत्येक भारतवासी को गले लगाना है। विश्व की उन्नति का मार्ग भी भारत के उत्थान से ही संभव है अतः हमें अपने राष्ट की उन्नति के लिए ही कार्य करना है। उक्त विचार विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुारी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पù्श्री निवेदिता भिड़े ने सूचना केन्द्र सभागार में एक भारत विजयी भारत विमर्श कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा विवेकानन्द केन्द्र का कार्य अनुकरणीय है तथा भारत को एक करने का कार्य भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटा कर कर दिया है। आज पूरे भारत में राष्टवाद की सूनामी आ रही है। भारत एक हो और विजयी होकर विकसित राष्ट की श्रेणी में खड़ा हो यही स्वप्न साकार करने के लिए एकभारत विजयी भारत की संकल्पना विवेकानन्द केन्द्र द्वारा रखी गई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष कार्डियोलॉजी विभाग जेएलएन अस्पताल, अजमेर के डॉ0 आर.के. गोखरू ने करते हुए कहा कि हम जहां भी हैं अपना कार्य शुरू कर दें तथा कार्य को निर्धारित समय से भी कम समय में पूर्ण करने को ही भारत भक्ति कहा जा सकता है तथा यही विजयी भारत का एक सूत्र है।
स्वागत उद्बोधन उमेश कुमार चौरसिया ने दिया । नगर संचालक डॉ. श्याम भूतड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वतन्त्र कुमार शर्मा ने किया।
प्रचार प्रमुख भारत भार्गव ने बताया कि कार्यक्रम में प्रान्त संगठक प्रांजलि येरीकर सहित अविनाश शर्मा, शिवराज शर्मा, सत्यदेव शर्मा, महेश शर्मा, रविन्द्र जैन, अखिल शर्मा, कुसुम गौतम, नितिन गोयल, सविता शर्मा, अंकुर प्रजापति, दिनेश नुवाल, कुशल उपाध्याय, कांतकिशोर शर्मा, डा अनिता खुराना सहित नगर के गणमान्य व्यक्तियों में से शिक्षाविद् हनुमान सिंह राठौड़ तथा डॉ. कमला गोखरू उपस्थित थीं।
नगर प्रमुख अखिल शर्मा ने बताया कि विवेकानन्द केन्द्र अजमेर में शिक्षा, संस्कार एवं योग के क्षेत्र में निरंतर अपनी सेवा दे रहा है तथा अखिल भारतीय स्तर पर चिकित्सा, पर्यावरण एवं जलसंरक्षण के क्षेत्र में अनेक प्रकल्प संचालित हो रहे हैं।

(भारत भार्गव)
प्रचार प्रमुख
7597526899

error: Content is protected !!