अजमेर विद्युत वितरण निगम क्षेत्रा में दीपावली के दौरान विद्युत आपूर्ति सामान्य रही

अजमेर, 30 अक्टूबर। अजमेर विद्युत वितरण निगम क्षेत्रा के सभी 11 जिलों में दीपावली पर्व के दौरान विद्युत आपूर्ति सामान्य रही। सभी सर्किल में अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तरह मुस्तैद रहे और विद्युत आपूर्ति पर नजर बनाए रखी। प्रबंध निदेशक श्री वी. एस. भाटी ने पूरी डिस्कॉम टीम को बधाई दी है।
प्रबंध निदेशक श्री वी. एस. भाटी ने दीपावली से पूर्व सभी सर्किल में अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश जारी किए थे। इस दौरान शट डाउन लेने पर भी पाबंदी लगाई गई थी।
उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान धनतेरस से भाईदूज तक सभी सर्किल में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए पूरी टीम सतर्क रही। सभी स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति पर नजर बनाए रखी। डिस्कॉम क्षेत्रा के सभी जिलों में आपूर्ति सामान्य रही।
श्री भाटी ने पूरी डिस्कॉम टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीमवर्क के कारण ही हम अपना लक्ष्य हासिल कर पाए। उन्होंने कहा कि निगम की टीम लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखेगी।
48 घंटे में जमा कराएं खराब ट्रांसफार्मर
श्री भाटी ने बताया कि फसली सीजन को देखते हुए सभी जगह खराब ट्रांसफार्मर बदल दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां भी खराब या जलें हुए ट्रांसफार्मर हैं, वहां 48 घंटे में उन्हें बदल कर जमा कराएं ताकि उन्हें सुधार कर अगले सीजन में काम में लिया जा सकें।
—000—

error: Content is protected !!