गौ माता का पूजन एवं 101 दीपों से महाआरती करी

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर की ओर से नगर निगम द्वारा संचालित कांजी हाउस में गौ माता का सामूहिक पूजन कर गोपाष्टमी महापर्व मनाया गया। संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा की श्रीमद्भागवत गीता के अनुसार आज ही के दिन भगवान् श्री कृष्ण ने गौ माता का चारण आरम्भ किया था इसीलिए आज के दिन गौ माता को हारा चारा, गुढ़ इत्यादि खिलाकर गौ माता एवं बछड़े का पूजन किया जाता है। उपाध्यक्ष देवेंद्र मंगल एवं संजोजक नोरत बंसल ने बताया की पंडित योगेश गौतम एवं पंडित पलाश गौतम द्वारा मंत्रोचार कर वैदिक विधि विधान से गौमाता का पूजन करवाया और गौमाता को आज एक ट्रॉली हरा चारा, एक ट्रॉली हरी सब्जियां एवं 41 किलो गुढ़ खिलाकर 101 दीपों से महाआरती करि गयी।
आज पूजन करने वालों में शक्ति सिंह रलावता, चांदकरण अग्रवाल, अमीत अग्रवाल,कुशल अग्रवाल, मनोज चौहान, जय गोयल, निशा अग्रवाल,आशा गोयल,शशिकला अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, श्यामली अग्रवाल, सुमन गुप्ता, मंजू गुप्ता, मंजू ओझा, निक्की तुनवाल, ऋषभ अग्रवाल, सहित विभिन्न महिला पुरुषों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!