भाजपा संगठनात्मक रचना हेतु मंडल के चुनाव अधिकारी नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा संगठनात्मक रचना हेतु मंडल के चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं इस क्रम में दाहरसेन मंडल के लिए मण्डल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि के चयन के लिये जिम्मेदारी महेंद्र पाटनी को दी गई है दाहरसेन मंडल के लिए नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु मण्डल के इच्छुक सक्रिय सदस्य 18 नवंबर को प्रातः 10ः00 से 12ः00 बजे तक स्थानीय “संत कुटीर“ संत कंवर राम कॉलोनी फाय सागर रोड पर अपना नामांकन दे सकते हैं।
इसी प्रकार पृथ्वीराज मंडल हेतु राजेश घाटे को अधिकारी नियुक्त किया गया है घाटे ने बताया कि पृथ्वीराज मंडल के मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि के नामांकन हेतु सोमवार को ऋषि घाटी स्थित स्वर्णकार बगीची में प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक मण्डल के सक्रिय कार्यकर्ता अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं।
बजरंग मंडल हेतु सुभाष वर्मा को मंडल चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है जहां बजरंग मंडल हेतु सक्रिय कार्यकर्ता अपना आवेदन पत्र प्रातः 10ः00 से 12ः00 बजे के मध्य खाईलैंड मार्केट स्थित होटल कनक सागर में जमा करा सकते हैं।
उपरोक्त सभी चुनाव अधिकारियों ने बताया कि नामांकन हेतु आवेदन पत्र इसी दिन नियत स्थान से प्राप्त कर 12ः00 बजे तक जमा कराना होगा साथ ही आवेदक का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है और नामांकन हेतु प्रस्तावक और समर्थक का भी सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है।

संदीप गोयल
प्रचार मंत्री
9352004484

error: Content is protected !!