चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने दी केकड़ी क्षेत्र को एक और सौगात

सावर बनी नई पंचायत समिति, जिले में बनी 13 नई ग्राम पंचायतें

रघु शर्मा
अजमेर 2 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने अजमेर जिलें को एक नई पंचायत समिति और 13 नई ग्राम पंचायतों के गठन की सौगात दी है। डॉ. शर्मा के प्रयासों से केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में सावर को नई पंचायत समिति घोषित किया गया है। इसके साथ ही जिलें में 13 नई ग्राम पंचायतें भी बनाई गई है।
पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर सावर को नई पंचायत समिति घोषित किया है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के बाद अब केकड़ी क्षेत्र में तीन पंचायत समिति केकड़ी, सरवाड़ और सावर होगी। केकड़ी और सरवाड़ पंचायत समितियों को विभाजित कर सावर पंचायत समिति गठित की गई है। केकड़ी पंचायत समिति में अब 22, सरवाड़ में 26 और नवगठित सावर पंचायत समिति में 21 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

पंचायत समितियों में होंगी ये ग्राम पंचायतें
नवगठित सावर पंचायत समिति में सावर, चितिवास, टांकावास, गोरधा, सदारा, मेहरू कलां, पारा, गुलगांव, धुन्धरी, बाजटा, कालेडा कंवरजी, गिरवपुरा, घटियाली, कुशायता, आलोली, पिपलाज, भाण्डावास, आमली, सदारी, नयागांव मीणा और बाढ़ का झौपड़ा ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।
इसी तरह केकड़ी पंचायत समिति में अब कालेड़ा कृष्ण गोपाल, कोहड़ा, मोलकिया, जूनियां, लसाड़िया, बघेरा, कणोंज, मेवदाकलां, भंराई, प्रान्हेड़ा, सरसड़ी, निमोद, नायकी, देवगांव, सलारी, खवास, कादेड़ा, भीमडावास, मानखण्ड, रामपाली, अजगरा तथा लल्लाई ग्राम पंचायतें होंगी।
सरवाड़ पंचायत समिति में चान्दना, अरवड़, भगवानपुरा, सूपां, सांपला, शेरगढ़, गोयला, सतोलाव, खीरियां, स्यार, फतहगढ़, बिडला, हरपुरा, हिंगोनिया, सदापुर, टांटोटी, जोताया, केबानियां, सराना, शोकलिया, कल्याणपुरा, सुनारिया, भाटोलाव, जडाना, ताजपुरा तथा गोपालपुरा शामिल है।
चिकित्सा एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा लंबे समय से पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत के गठन के लिए प्रयासरत थे। राज्य सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद बड़ी संख्या में जिले के लोगों ने चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा का आभार जताया है।

इन ग्राम पंचायतों का हुआ नवगठन
अजमेर जिले में 13 नवसृजित ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। केकड़ी पंचायत समिति में नयागांव मीना, कालेड़ा, नाईकी, मानखण्ड, निमोद, आमली, भाण्डावास, सदारी एवं बाढ़ का झोपड़ा, सरवाड़ पंचायत समिति में अरवड़, सदापुर, चांदमा, गोपालपुरा नई ग्राम पंचायतें है। सावर के नई पंचायत समिति बनने से नवसृजित ग्राम पंचायतें भाण्डावास, आमली, सदारी, नयागांव मीणा और बाढ़ का झौपड़ा इसमें शामिल की गई है।

error: Content is protected !!