जरूरतमंद बालिकाओ को किया निशुल्क शिक्षण सामग्री का वितरण

देश के उचित सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए लड़कियों की शिक्षा आवश्यक है। पुरुष और महिलाएं दोनों समाज में दो समान पहियों की तरह समानांतर चलते हैं। इसलिए दोनों देश के विकास और प्रगति के महत्वपूर्ण घटक हैं। इस प्रकार जब भी शिक्षा की बात आती है तो दोनों को बराबर अवसर की आवश्यकता होती है।
आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मजितिया में राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के 30 बालिकाओ को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। शिक्षण सामग्री के अतेर्गत प्रत्येक बालिका को कलर सेट,स्लेट,नोट बुक,कर्सिव हिंदी व इंग्लिश की बुक दी गयी। शिक्षण सामग्री प्राप्त करने के लिए बच्चों में उत्साह का मौहाल था तथा इस पुनित कार्य के लिये शाला प्रधान किरण सिंह ने यह आश्वसन भी दिया गया कि वे शिक्षण सामग्री का सही उपयोग करेंगे तथा नियमित रूप से विद्यालय आकर अपना शिक्षण कार्य पूर्ण करेंगे।
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस .एन .शर्मा (दीपक) के अनुसार शिक्षा जीवन जीने का एक अनिवार्य हिस्सा है चाहे वह लड़का हो या लड़की हो। शिक्षा एक व्यक्ति को निपुणता से नई चीजें सीखने और दुनिया के तथ्यों के बारे में जानने में मदद करती है संस्थान समय समय पर बालिका शिक्षा के विकास लिए जरूरतमंद बालिकाओ को शिक्षण सामग्री का वितरण करता रहता है जिससे इस बालिका की शिक्षा अवरुद न हो।
कार्यक्रम संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक दीपक शर्मा व कार्यकर्ता पीताम्बर का योगदान सरहनीय रहा है।

डॉ.एस.एन. शर्मा
ख्य कार्यकारी अधिकारी

error: Content is protected !!