मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गौ माता की सेवा पूजा कर हरा चारा खिलाया

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा चलायी जा रही मुहीम गौ सारथी में आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गौ माता की सेवा पूजा करी गयी। सारथी संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं मुहीम के संयोजक नोरत बंसल ने बताया की मान्यता है की आज ही के दिन अग्रवाल समाज के आराध्य 108 श्री अग्रसेन जी महाराज को माता लक्ष्मी ने दर्शन देकर अग्रवाल समाज की कुलदेवी के रूप में सदा समाज के साथ रहने का आशीर्वाद प्रदान किया था उसी मान्यता को मानते हुए आज नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित पंचशील स्तिथ कांजी हाउस में कैसर गंज गौ माता का पूजन कर वहा रहने वाली गौ माता को हरे चारे का भोजन कराया गया। आज के पूजन के मुख्य यजमान कैसर गंज निवासी दिलीप कुमार गोयल एवं आशा गोयल सहित मनोज गर्ग, जय गोयल, राहुल गोयल, देवेंद्र गुप्ता, निशा अग्रवाल, पियूष चांदावत आदि संस्था सदस्य पूजन में उपस्तिथ रहे।

मनीष गोयल 9928086468

error: Content is protected !!