कांग्रेस की देश बचाओ रैली नहीं कांग्रेस बचाओ रैली है-देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 13 दिसम्बर।
भारत बचाने के नाम पर शनिवार को दिल्ली में की जा रही रैली को लेकर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र) एवं अजमेर उत्तर विधानसभा विधायक वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस पर हल्ला बोला है। देवनानी ने कहा कि दिल्ली में कल कांग्रेस की देश बचाओ रैली नहीं कांग्रेस बचाओ रैली है। देश में अपना बजूद खोती जा रही कांग्रेस का खुद को बचाने का यह सब नाटक है जिसको भारत की जनता ठीक तरह से समझ रही है।
देवनानी का कहना है कि मोदी सरकार ने 2014 के बाद कदम कदम पर राष्ट्रहित के निर्णय किये। राष्ट्रीय स्वाभिमान को प्राथमिकता दी। देश की एकता अखण्डता और सम्प्रभुता से कोई समझौता नहीं किया । विश्व बिरादरी में भारत का नाम सम्मान से लिया जाने लगा जो बाते कांग्रेस नेतृत्व को हजम नहीं हो रहा है। इस चुनाव में विजय के बाद मोदी जी ने तीन तलाक बिल, धारा 370 की समाप्ती और अब नागरिकता संशोधन बिल पारित कराने के बाद कांग्रेस को यह लगने लगा है कि हमारे कमजोर नेतृत्व के कारण इन निर्णयों को लेने में सक्षम नहीं हो सके। इसे कांग्रेस की कमजोरी पूरे भारत और समूचे विश्व में परिलक्षित हुई। इस कमजोरी को छिपाने के लिए कांग्रेस यह रैली कर रही है।
देवनानी ने कहा कि कमजोर नेतृत्व के चलते क्रेप्शन के मामले में राजस्थान के हालात खस्ता है। हाल ही में हुए corruption survey 2019 से साबित हो गया है कि भ्रष्टाचार राजस्थान में चरम पर है। सर्वे में 78 प्रतिशत लोगों ने स्वीकार किया है कि बिना भ्रष्टाचार किए काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत अर्थव्यवस्था को लेकर केन्द्र पर ठीकरा फोड रहे है जबकि राजस्थान में आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कोई कारगर प्रयास अब तक नहीं हुए है। विधानसभा में बजट के दौरान जो घोषणा की गई है उसको धरातल पर उतारने के नाम पर केवल खाना पूर्ति हुई है। बेरोजगारों को नौकरियां का एक साल से इंतजार कर रहे है। गहलोत मोदी को कोस कर जनता का ध्यान भटकाने की बजाए राजस्थान में त्रस्त जनता को खुश करने के लिए कारगर प्रयास कराना चाहिए नही ंतो वो दिन दूर नहीं जब चार साल बाद अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर देगी।

error: Content is protected !!