रेणु जयपाल ने राजस्व मंडल के निबंधक पद का कार्यभार संभाला

अजमेर 12 फरवरी। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रेणु जयपाल ने राजस्व मंडल अजमेर के निबंधक पद का कार्यभार गुरुवार को संभाल लिया।
सुश्री जयपाल इससे पूर्व राजस्थान लोक सेवा आयोग सचिव सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विभागों में वरिष्ठ पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद राजस्व मंडल के विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों से कामकाज के संबंध में फीडबैक लिया। राजस्व मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रजिस्ट्रार से शिष्टाचार भेंट की।

error: Content is protected !!