प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान जल्द होगा शुरू – उप मुख्यमंत्री

अजमेर, 17 फरवरी। उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट ने कहा कि सरकार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान शुरू किया जाएगा। इससे पुरानी समस्याओं का समाधान होने से आमजन को राहत मिल सकेंगी।

उपमुख्यमंत्री सोमवार को अजमेर में मोईनिया ईस्लामिया राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल के पास पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मूर्ति के अनावरण के अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रिमोट से बटन दबाकर मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंनेे कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति की मदद करने के लिए तत्पर है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार द्वारा शीघ्र ही प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान आरम्भ किया जाएगा। इनमें आमजन के प्रशासन से जुड़े पट्टो सहित समस्त कार्य करके राहत प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला आगामी बजट भी राज्य के निवासियों को राहत देने वाला होगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती गांधी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सबका योगदान है। सबके साथ मिलकर कार्य करने से सफलता प्राप्त होती है। श्रीमती गांधी को पूरा देश याद रखता है। उन्होंने देश में बदलाव तथा समाज की वास्तविकता को समझा। उसी के अनुरूप कार्य करने से उनकी छवि आयरन लैडी के रूप में बनी। उन्होंने कहा कि भारत नौजवानों का देश है। वर्तमान सरकार नौजवानों के द्वारा ही बनायी गई है। सरकार की यह कोशिश रहती है कि प्रत्येक स्तर पर नौजवानों को मौका मिले। पंचायत सहायकों सहित समस्त संविदाकर्मियों के संबंध में निर्णय लेने के लिए उप समिति का गठन किया गया है। इसके द्वारा नौजवानों के हित में निर्णय लिए जाएंगे। सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 5-5 कार्य करवाने के निर्देश प्रदान किए गए है।

समारोह में मसूदा विधायक श्री राकेश पारीक ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट द्वारा पूर्व में अजमेर जिले को हवाई अड्डा, केन्द्रीय विश्व विद्यालय एवं अन्य सौगाते प्रदान की गई है। वर्तमान में पूरा जिला सरकार के साथ है। भारत की महान नेता श्रीमती गांधी की मूर्ति का अनावरण किया गया। यह एक चिर प्रतिक्षित मौका है। यह अजमेर के लिए गर्व का विषय है कि यह कार्य उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट के हाथांंे हो रहा है।

समारोह को पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर, श्री ललित भाटी, श्री हेमन्त भाटी, श्री महेन्द्र सिंह रलावता, श्री भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया। मंच संचालन श्री मुजफ्फर भारती ने किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद श्रीमती प्रभा ठाकुर, पूर्व विधायक श्री नाथूराम सिनोदिया, श्री श्रीगोपाल बाहेती, श्री महेन्द्र सिंह गुर्जर, श्री राजकुमार जयपाल, श्री कयूम खान, श्री रामचन्द्र चौधरी, श्री रामलाल गुर्जर, श्री रामस्वरूप चौधरी, श्री ब्रह्मदेव कुमावत, श्रीमती सबा खान, श्री पारस पंच, श्री कमल बाकोलिया, विजय जैन, श्री सागर शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!