सिन्धु सभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 फरवरी से भीलवाडा में

27 फरवरी-भारतीय सिन्धु सभा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल 29 फरवरी से भीलवाडा में आयोजित की जायेगी जिसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी करेगें।
प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की वार्षिक बैठक का आयोजन कल 29 फरवरी व 1 मार्च 2020 को हरिशेवा धर्मशाला भीलवाडा में आयोजित किया गया है। बैठक में महामण्डलेश्वर हंसराम जी उदासीन, हरीशेवा धाम का आर्शीवचन व मार्गदर्शन माननीय कैलाशचन्द जी, श्री लधाराम जी नागवाणी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, डाॅ. माया काडनाणी, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) लेखराज माधू व सुरेश कटारिया के साथ सभा के केन्द्रीय पदाधिकारी देगें। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री, महानगर व नगरों के अध्यक्ष मंत्री व संगठन मंत्री के साथ युवा व महिला कार्यकर्ता भी सम्मिलित होगें।
संभाग प्रभारी वीरूमल पुरसवाणी ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान, संगठन की गतिविधियों, सिन्धी बाल संस्कार शिविरों के साथ सिन्धी सर्टीफिकेट कोर्स की जानकारी, सिन्धु दर्शन यात्रा कार्यक्रम 2020, नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा व किये गये कार्यक्रमों की रिपोर्ट, वार्षिक कलण्डर पर चर्चा व आगामी कार्ययोजना तैयार करना, पंचायत सम्मेलन के आयोजन पर चर्चा, संगठन के 40 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम की चर्चा, प्रदेश कार्यालय विस्तार व कोष संग्रहण योजना पर विस्तृत चर्चा की जायेगी।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
प्रदेश महामंत्री,
मो.9414705705

error: Content is protected !!