बालिकाओ ने बनाए विज्ञान मॉडल

विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विज्ञान में महिलाओं की हिस्सेदारी ,विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करना, विज्ञान के प्रति आकर्षित करना, तथा विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। इसी कार्यक्रम के तहत आज राजस्थान समग्र कलायन संस्थान अजमेर द्वारा ग्राम सोमलपुर में संचालित बालिकाओ की पाठशाला में बालिकाओ ने जागरूकता रैली निकाल कर सभी ग्राम वासियों को विज्ञान के नारों से जागरूक किया इसके साथ ही बालिकाओ ने विज्ञान मॉडल बना कर धरातल पर विज्ञान की उपलब्धियों को दर्शाया इस कार्यक्रम में 40 बालिकाओ ने भाग लिया
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस.एन शर्मा के अनुसार 28 फरवरी को देश में विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यही वह दिन है जब देश के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ का आविष्कार किया था विज्ञान के द्वारा ही हम समाज के लोगों का जीवन स्तर अधिक से अधिक खुशहाल बना सकते हैं। आज यही जज्बे के पाठशाला की बच्चियों ने जारुकता रैली निकाल कर व विज्ञान के मॉडल प्रदर्शित करके विज्ञान के महत्व को दर्शाया
कार्यक्रम को सफल बनाने के संस्थान की अध्यपिका शबनम कार्यक्रम प्रबधक दीपक व कार्यकर्ता इंदरजीत अपना योगदान दे रहे है।

error: Content is protected !!