अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अभियान के अन्तर्गत महिला जागरूकता रैली का आयोजन

अजमेर मंडल सहित संपूर्ण भारतीय रेलवे में 1 मार्च से 10 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अभियान 2020 का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में अजमेर मंडल पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है | इसी कड़ी में शुक्रवार को अजमेर स्टेशन पर महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान और सशक्तिकरण संबंधित जागरूकता रैली का आयोजन किया गया | जिसमे महिलाओं की सुरक्षित रेल यात्रा, पल्स पोलियो, कोरोना वायरस, महिला हेल्पलाइन न. आदि के बारे में भी विशेष जानकारी देकर जागरूक किया गया | रैली को अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आदित्य मंगल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | रैली में मंडल की महिला रेल कर्मचारिओं, स्काउट व गाइड संगठन की गाइड, रेल सुरक्षा बल की महिला जवानों, महिला सफाई कर्मचारी व वेंडर्स सहित 150 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

error: Content is protected !!