बेसहारा 250 से अधिक गौ माता को खिलाया हरा चारा

अजमेर। सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा संस्था सदस्यों एवं जन सहयोग से सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा 250 से अधिक गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया है।
सारथी संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की ऐसी बेसहारा गायें हैं जिन्हे लॉक डाउन की स्तिथि में अभी सड़कों और गलियों में पेट भरने के लिए भोजन नहीं मिल रहा है, ऐसी गौ माता के लिए एक मुहीम शुरू करि गयी है जिसमे कोशिश करि जा रही है के अब कोई गौ माता भूखा न सोये इसी के चलते दूसरे दिन आज 250 से अधिक गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया गया। आज कैसर गंज, पड़ाव, आशा गंज, सीता राम बाजार, राम गंज, वैशाली नगर, मित्तल हॉस्पिटल, राम नगर चौराहा, सिने वर्ल्ड चौराहा, मदारगेट चौराहा, बजरंग गढ़ चौराहा सहित, अजय नगर सहित कई स्थानों पर गौ माता को हरा चारा खिलाया। संस्था द्वार जान सहयोग से लॉक डाउन की समाप्ति तक प्रतिदिन हरे चारे की व्यवस्था कराई जाएगी।
कल से कबूतर चिड़िया एवं अन्य पक्षियों को भी दिया जायेगा दाना
संस्था महासचिव यतीश अग्रवाल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाने की मुहीम की जानकारी मिलने पर अजमेर में कई लोगों ने संस्था को फ़ोन करके कबूतर एवं चिड़ियाँ सहित अन्य पक्षियों के भोजन हेतु मक्का बाज़ार एवं गवार आदि खिलने का भी निवेदन किया इसी पर संस्था के सभी सदस्यों की सहमति से कल से बजरंगढ़ चौराहा, गंज कबूतर शाळा सहित और भी ऐसे स्थान जहां कबूतर एवं चिड़िया आदि पक्षी दाना चुगने आते हैं उनके लिए वहां दाने का प्रबंध किया जायेगा।
संस्था की आम जान से अपील
लॉक डाउन के चलते मनुष्यों को भोजन करवाने हेतु बहुत सारी संस्थाएं आगे आयी हैं लेकिंन जो मूक पशु एवं पक्षी हैं वो अभी भी भोजन प्राप्त की कर पा रहे और वे अपने पीड़ा किसी को बता भी नहीं सकते ऐसी स्तिथि में हमारा कर्त्वय है की मानव होने के नाते हमें प्रकृति का कर्ज चुकाने जो मौका भगवान् ने दिया है उसे पूरी तरह इन मूक पशु पक्षियों की सेवा करके निभाएं। आप सभी भी अपने अपने आस पास इन मूक प्राणियों की भोजन व्यवस्था करने का प्रयास करें। संस्था द्वारा लॉक डाउन में चलायी जा रही इस मुहीम से जुड़ने एवं सुझाव के लिए हमारे 9928086468, 9414003858, 9828974199 और 9829927573 नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं।
इस मुहीम को सफल बनाने के लिए जय गोयल, कमल कुमार, कुलदीप सिंह, नितेश अग्रवाल, राहुल गोयल, राधिका सोनी, राजेश गुप्ता, पियूष चांदावत, कमल गर्ग, विनोद बंसल, यतीश अग्रवाल, ललित बुलचाँदनी, हरीश भगानी, सतीश चाँद अग्रवाल सहित अनेक भामाशाओं का सहयोग रहेगा।

मनीष गोयल 9928086468
देवेंद्र गुप्ता 9414003858

error: Content is protected !!