सिन्धी भाषा व संस्कृति की डिजीटल प्रतियोगिता का कल 1 अप्रेल से शुभारंभ

चेटीचण्ड व सिन्धी भाषा दिवस के उपलक्ष में राज्य स्तरीय आयोजन

31 मार्च- भारतीय सिन्धु सभा, राजस्थान के ओर से सिन्धी भाषा, सभ्यता व संस्कृति की जानकारी के लिये राज्य स्तरीय आनलाइन डिजीटल प्रतियोगिता का शुभारंभ कल 1 अप्रेल से किया जायेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु प्रदेश भाषा व साहित्य मंत्री डाॅ. प्रदीप गेहाणी (जोधपुर) को राज्य स्तरीय संयोजक बनाया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार रूपये 2100/-, द्वितीय 1100/-, तृतीय 501/- एवं प्रत्येक जिला स्तरीय तीन सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक रूप्ये 251/- के होगें। विजेताओं का चयन लाॅटरी से किया जायेगा।
प्रदेश महामंत्री दीपेश सामनाणी ने बताया कि राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी के सहयोग के साथ साहित्यकार व पत्रकार गोविन्दराम माया (जयपुर) द्वारा लिखित ईष्टदेव झूलेलाल के जीवन दर्शन पर एक आलेख व संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा की मान्यता दिवस 10 अप्रेल से सम्बंधित आलेख पर 1 अप्रेल को व्हाट्सअप पर प्रश्नोतरी जारी की जा रही है। प्रतियोगिता को प्रत्येक आलेख पर आधारित 10 प्रश्नों की एक प्रश्नोतरी का 10 अप्रेल को जारी किया जायेगा।
प्रदेश संगठन महामंत्री डाॅ. कैलाश शिवलाणी ने बताया कि कोरानावायरस के दुष्प्रभाव के कारण लाॅकबंदी में परिवारों को घरो पर रहकर ही इसमें भाग लेने से युवाओं को संस्कारों का ज्ञान होगा। इन प्रश्नों का उतर केवल ईमेल बवउचपजपजपवदइेेतर/हउंपसण्बवउ पर 20 अप्रेल 2020 तक प्राप्त होगें जिसके परिणाम 30 अप्रेल तक या कोरानावायरस पर लागू लाॅकबंदी समाप्त होने के बाद जारी किये जायेगें।

(दीपेश सामनाणी)
प्रदेश महामंत्री,
मो.9460725909

error: Content is protected !!