पंचशील और वैशाली नगर में भोजन सामग्री की सेवा

पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील नगर द्वारा लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को हो रही परेशानी के मद्देनजर पंचशील एवं वैशाली नगर क्षेत्र में राशन सामग्री का वितरण पहले किया गया।
सिन्धु भवन, पंचशील नगर से वाहनों में राशन सामग्री भरकर चौरसियावास एवं शास्त्री नगर क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में राशन सामग्री का वितरण किया।
संस्था अध्यक्ष राधा किशन आहूजा और सचिव मनोज कुमार मेंघाणी ने बताया कि सेवा के इस कार्य में शोभराज विधाणी, मुकेश आहूजा, सुरेन्द्र लख्याणी, जयप्रकाश मुलाणी ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

आर के आहूजा
अध्यक्ष
मनोज कुमार मेंघाणी,
सचिव
पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील नगर, अजमेर।
*हेल्प लाइन नंबर*
*9829071859*
*9414707937*
*9829180332*

error: Content is protected !!