270 गौ माता और मूक पशु पक्षियों को करवाया भोजन

सारथी आपके साथ समाज सेवा संथा द्वारा लॉक डाउन में शुरू करि गयी जानवरों की सेवा हेतु मुहीम आज महावीर जयंती पर भी जारी रही।
सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर के अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की संस्था द्वारा पुरे वर्ष नगर निगम द्वारा संचालित कांजी हाउस में गौ माता की सेवा करि जाती है और लॉक डाउन के कारन विशेष रूप से अभी लगातार गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज महावीर जयंती के पवन अवसर पर संस्था द्वारा सीता राम बाजार, कैसर गंज, वैशाली नगर चौराहा, मदार गेट एवं नगर निगम अजमेर द्वारा शहर की सड़कों से पकड़ कर काजी हाउस लायी गयी गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया। संस्था द्वारा आज लगभग 270 गौ माता, नंदी एवं बछड़ों को भोजन करवाया गया। ये सेवा पुरे लॉक डाउन ऐसे ही जारी रहेगी।
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं मुहीम के संयोजक नोरत बंसल ने बताया की गौ माता के भोजन के अलावा आज संस्था द्वारा कई स्थानों पर कबूतरों एवं चिड़ियों के लिए मक्का, बाजरा एवं जवार डाला गया एवं श्वानो के लिए टोस्ट की व्यवस्था करि गयी।
मनीष गोयल 9928086468
देवेंद्र गुप्ता 9414003858

error: Content is protected !!