अंराई पंचायत समिति में 22 ग्राम पंचायतों को सहायता राशि स्वीकृत

*किशनगढ विधायक सुरेश टाक ने अपने विधायक कोटे से अंराई पंचायत समिति में 22 ग्राम पंचायतों को प्रति पंचायत 50,000 की सहायता राशि स्वीकृत की*
*किशनगढ।* विधायक सुरेश टाक ने आज पंचायत समिति अंराई मुख्यालय पर एवं ग्राम पंचायत दादिया, देवपुरी और बरना में कोविड-19 (कोरोना वायरस) से उत्पन्न महा आपदा में लॉकडाउन से प्रभावित दिहाड़ी मजदूर एवं अन्य जरूरतमंद ग्रामीणों को रसद सामग्री का वितरण किया।
*विधायक सुरेश टाक ने इन* *संकट के दिनों में ग्रामीण जन* *की आवश्यक जरूरतों को दृष्टिगत रखते हुएअराई* *ब्लॉक की सभी 22 ग्राम* *पंचायतों में प्रत्येक ग्राम पंचायत* *के लिए जरूरतमंद ग्रामीण जन एवं दैनिक मजदूर* *इत्यादि को रसद सामग्री उपलब्ध कराए जाने* *बाबत अपने विधायक कोष से प्रत्येक पंचायत को ₹50,000/-* *दिए जाने की तुरंत अनुशंसा की ह।जहां 22* *ग्राम पंचायतों की कुल मिलाकर यह सहायता राशि र11 लाख की* *होती है।इस कार्यवाही पर सभी ग्रामीण जनों* *ने विधायक सुरेश टाक की भूरि भूरि प्रशंसा की है।*
*__’कुछ अलग’*
*समाचार डेस्क*
*मो.9352489097*

error: Content is protected !!