54वें सिन्धी भाषा मान्यता दिवस के उपलक्ष में राज्य स्तरीय डिजीटल प्रतियोगिता

7 अप्रेल-10 अप्रेल 1967 को संविधान की आठवीं अनुसूची में 15वीं भाषा के रूम में सम्मिलित करने के उपलक्ष में भारतीय सिन्धु सभा, राजस्थान की ओर से सिन्धी भाषा, सभ्यता व संस्कृति की जानकारी के लिये चल रही राज्य स्तरीय आनलाइन डिजीटल प्रतियोगिता व्हाट्सअप पर प्रश्नोतरी 10 अप्रेल को जारी की जायेगी।
प्रदेश भाषा साहित्य मंत्री व संयोजक डाॅ. प्रदीप गेहाणी ने बताया कि राज्य भर में सभा की ईकाईयों, सिन्धी बाल संस्कार शिविरों के साथ सिन्धी सर्टीफिकेट कोर्स के विद्यार्थियों व शिक्षा मित्रों के ग्रुपों में 1 अप्रेल से गोविन्दराम माया (जयपुर) द्वारा लिखित ईष्टदेव झूलेलाल के जीवन दर्शन का आलेख व संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा से सम्बंधित जानकारी दी जा चुकी जिसके 20 प्रश्नों की प्रश्नोतरी दोनो आलेखों से दस दस प्रश्नों को जोडकर जारी की जायेगी। इन प्रश्नों का उतर केवल ईमेल बवउचपजपजपवदइेेतर/हउंपसण्बवउ पर 20 अप्रेल 2020 तक भेजे जा सकेगें।

प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार रूपये 2100/- द्वितीय 1100/- तृतीय 501/- एवं प्रत्येक जिला स्तरीय तीन सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक रूपये 251/- के होगें। विजेताओं का चयन लाॅटरी से किया जायेगा।
प्रदेश महामंत्री दीपेश सामनाणी ने बताया कि कोरानावायरस के दुष्प्रभाव के कारण लाॅकबंदी में परिवारों को घरो पर रहकर ही इसमें भाग लेने से युवाओं को संस्कारों का ज्ञान होगा। परिणाम 30 अप्रेल तक या कोरानावायरस पर लागू लाॅकबंदी समाप्त होने के बाद जारी किये जायेगें।

error: Content is protected !!