सारथी आपके साथ सामाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा आज लगभग 280 गौ माता एवं अन्य पशु पक्षियों को करवाया भोजन।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं मुहीम के संयोजक नोरत बंसल ने बताया की सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा लॉक डाउन में मूक पशु पक्षियों के भोजन की मुहीम आज भी जारी रही। आज संस्था दवरा नया बाजार, चूड़ी बाजार, आगरा गेट चौराहा, कैसर गंज, गोल चक्कर, सीता राम बाजार, पंचशील सहित कांजी हाउस गौ शाळा में लगभग 280 गौ माता, बछड़ों एवं नंदी को भोजन करवाया इसी के साथ कई गधों, को हरा चारा खिलाया और कई स्थानों पर पक्षियों के लिए मक्का, जवार एवं बाज़ार एवं श्वानो के लिए टोस्ट का प्रबंध किया।
मनीष गोयल 9928086468
देवेंद्र गुप्ता 9474003858