राठौड़ ने राजकीय चिकित्सालय, बाड़मेर को भेंट किये बॉडी सेनेटाइज चेम्बर

कांग्रेस के युवा नेता आज़ाद सिंह राठौड़ ने राजकीय चिकित्सालय, बाड़मेर ने कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों या अस्पताल में आने वाले चिकित्सकों व व नर्सिंग स्टाफ से लेकर आम मरीजों को सेनेटाइज करने के लिए एक चेम्बर भेंट किया है । इस चेम्बर में मात्र 5 सेकेंड के लिए प्रवेश करते ही पूरी बॉडी अपने आप सेनेटाइज हो जाएगी। इस चेम्बर को अस्पताल में दो अलग अलग जगह स्थापित किया जाएगा । आज़ाद सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का हर कार्यकर्ता को यह संदेश है कि इस महामारी के चलते प्रदेश का हर कांग्रेस कार्यकर्ता समाज के हर व्यक्ति को कोरोना बीमारी से बचाने के हर सम्भव प्रयास करेगा। इस सेनेटाइज चेम्बर से मरीज ओर उनके परिजनों के अलावा हमारे चिकित्सक व अस्पताल स्टाफ़ भी लाभान्वित हो सकेंगे । पी॰एम॰ओ॰ डा. बी॰एल॰ मनसुरिया ने इस चेम्बर को बेहद उपयोगी बताया है।
आज़ाद सिंह राठौड़ ने कहा कि आज युवाओं को आगे आने की जरूरत है। अपने घर पर ही रह कर प्रदेशवसियों की जितनी मदद वह कर सकते है या अपने माध्यम से करवा सकते है तो निस्संदेह करे। समाज सेवी इंद्रप्रकाश पुरोहित जिनकी इन चेम्बर्स को लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहीने कहा प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। ऐसे में हमारे चिकित्सक अपना परिवार छोड़ हम लोगो की सेवा में लगे हुए है । उनको इस सेनेटाइजेशन चेम्बर मशीन की सबसे ज्यादा जरूरत है। बाड़मेर में इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है ।इसी सोच के साथ मेने इस मशीन को मंगाया है। संकट की इस घणी में हर युवा को आगे बढ़कर सहायता करनी होगी।
राजकीय चिकित्सालय के नरेंद्र खत्री ने बताया इस मशीन को हम ओपीडी व डॉक्टर रूम के बाहर लंगाएँगे । जिससे इसका प्रयोग कर डॉक्टर, स्टाफ, नर्स, ओर पेशेंट की बॉडी सेनेटाइज हो जाएगी। इसके चलते बार बार सेनिटाइजर हाथ मे लेकर घूमने की जरूरत नही पड़ेगी। इस मशीन से कपड़ों व शरीर पर जो वायरल इंफेक्शन होता है उसको कम करने में मदद भी मिलेगी।
इसी तरह से बाड़मेर केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसियेशन ने भी भेंट किये 2 सेनिटीज़िंग बूथ व चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ़ के लिए 50 पी॰पी॰ई॰ किट। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन की उपस्थिति में राजकीय चिकित्सालय में भेंट किये गये किट। इस अवसर पर बाड़मेर केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसियेशन के बद्री प्रसाद शारदा, कांग्रेस नेता आज़ाद सिंह राठौड़, ताराचंद चोपड़ा, भूपेन्द्र सिंधी, गोपाल सिंधी, राधेश्याम मुंद्डा उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!