सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर की ओर से लॉक डाउन के दौरान बच्चों की रचनशीलता को बढ़ावा देने के लिए एक ऑनलाइन आर्ट कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से बचने के चलते अभी पुरे देश में लॉक डाउन है। चूँकि आज ऑनलाइन का जमाना है। विभिन्न स्कूलों द्वारा भी बच्चों की पढाई ऑनलाइन शुरू करवा दी गयी है ऐसे में बच्चों द्वारा घर में रहकर विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्य घर पर सीखे जा रहे हैं। अतः संस्था द्वारा बच्चों के इसी हुनर को बढ़ावा देने के लिए आज 11 अप्रैल से एक ऑनलाइन आर्ट कॉम्पिटिशन का आयोजन शुरू किया गया। इस प्रतियोगिता में केवल ऑनलाइन ही प्रवेश दिया जायेगा।
सांस्कृतिक सचिव विनोद बंसल एवं संयोजक यतीश अग्रवाल ने बतया की प्रतियोगिता में कक्षा 3 से कक्षा 12 तक के बच्चें 3 श्रेणियों में भाग ले सकेंगे। जो की इस प्रकार रहेगी। प्रथम श्रेणी : कक्षा 3 से कक्षा 5, दूसरी श्रेणी : कक्षा 6 से कक्षा 8 तथा तीसरी श्रेणी कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के बच्चों की रहेगी। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम 3 बच्चों को संस्था द्वारा परीक्षित प्रदान किया जायेगा। साथ ही भाग लेने वाले सभी बच्चों को डिजिटल सर्टिफिकेट भी भेजा जायेगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को अपनी ड्राइंग अपनी फोटो और स्कूल का आई डी या आधार कार्ड के साथ संस्था के 7665533228 मोबाइल नम्बर पर व्हाट्सप्प या संस्था के इ मेल आईडी : [email protected] पर मेल करनी होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने की तिथि 30 अप्रैल रखी गयी है तथा प्रतियोगिता के विजेता 15 मई को घोषित किये जायेंगे।
प्रतियोगिता केवल अजमेर जिले के बच्चों के लिए राखी गयी है।
मनीष गोयल 9928086468
देवेंद्र गुप्ता 9414003858