
शहर कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती के अनुसार संगठन के अध्यक्ष विजय जैन ने शनिवार को जिला कलेक्टर विक्रम शर्मा को पत्र लिखकर यह मांग की है कि बीपीएल खाद्य सुरक्षा योजना अंत्योदय योजना भामाशाह या अन्य किसी सरकारी योजना से नहीं जुड़े हुए मध्यमवर्गीय परिवार जो कि गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे हैं और एपीएल राशन कार्ड होल्डर हैं उन्हें उचित मूल्य के दुकानदारों द्वारा गेहूं उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है जिस कारण उन परिवारों को मौजूदा लॉक डाउन के कारण जीवन यापन करने में अत्यधिक कटाई हो रही है। ऐसे वर्ग को की जो लाख डाउन के चलते अपने कारोबार से दूर है आर्थिक तंगी का शिकार होने के कारण अपने परिवार के जीवन यापन में कठिनाईयों का सामना कर रहा है और किसी सरकारी योजना से भी नहीं जुड़ा है ऐसे परिवारों को भी उन परिवारों की तरह जो सरकारी योजनाओं से जुड़े हुए हैं निशुल्क गेहूं एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए। शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा चिश्ती की सलाह पर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रवक्ता मुजफ्फर भारती एवं ब्लॉक अध्यक्ष इमरान सिद्दीकी को शनिवार दोपहर डीएसओ अंकित प्रचार के पास इस मांग को लेकर भेजा जहां डीएसओ ने किसी योजना में शामिल नहीं गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले लोगों को गेहूं देने में असमर्थता व्यक्त की के सरकारी आदेशों एवं नियम के अनुरूप विभाग ऐसे वर्ग को गेहूं उपलब्ध नहीं करा सकता कि जो किसी सरकारी योजना से जुड़ा हुआ नहीं हो इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने एक प्रस्ताव बनाकर जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा को भेजा कि आपदा के इस समय में उस वर्ग का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि जो आमतौर पर तो सरकारी गेहूं नहीं लेता है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उसको इस गेहूं को लेने की आवश्यकता है ऐसे में उस वर्ग की मदद करना सरकार एवं प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पत्र में कलेक्टर से यह मांग की कि वह इस प्रकार का मसौदा बनाकर राज्य सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को भेजें जिससे नियमों में संशोधन कराया जाकर गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे हैं वर्ग को भी उचित मूल्य की दुकान से निशुल्क गेहूं प्राप्त हो सके।