पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री एवं विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार पर केन्द्र से मिले सहयोग को छुपाने का आरोप लगाया। देवनानी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केन्द्र व राज्य के आपसी सहयोग व समन्वय के बिना इन कठिन परिस्थितियों में कोरोना से लड़ना सम्भव नहीं हैं तथा केन्द्र से अनावश्यक टकराव लेकर राज्य सरकार राजस्थान का अहित कर रही है।
देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कमियां व राज्य सरकार के कुप्रबंधन को ढ़कने के लिए बार-बार केन्द्र की आलोचना कर रहे है जबकि केन्द्र सरकार से प्रदेश को भरपूर सहयोग मिल रहा है। केन्द्र सरकार ने 40 हजार मेट्रिक टन गेहूं दिया है, क्या मुख्यमंत्री बताएंगे कि इसके अतिरिक्त कितना गेहूं राज्य सरकार ने अपने पैसे से बांटा है। इसके अतिरिक्त 10 हजार करोड रूपये मनरेगा में, उज्जवला योजना में 62 लाख महिलाओं को तीन माह की गैस, किसान सम्मान निधि में प्रदेश के 64 लाख किसानों को 2 हजार के हिसाब से 870 करोड, राज्य के 1 करोड 52 खाताधारकों को 500 रूपये, आपदा राहत में 970 करोड रूपये तथा चिकित्सा में 1780 करोड़ रूपये अब तक दिये है।
देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र के सहयोग को छुपा कर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रही है जबकि इसके लिए यह समय नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारी विपत्ति का दौर है ऐसे समय में कांग्रेस को ओछी राजनीति के बजाय प्रदेश की जनता को कैसे सुरक्षित रखा जाए इस पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। मुख्यमंत्री गहलोत को केन्द्र से सहयोग मांगने से पहले प्रदेश की जनता को यह बताया चाहिए कि कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए अब तक केन्द्र से किस-किस मद में क्या सहयोग मिला है तथा इस दौरान राज्य सरकार ने अपने स्तर पर विभिन्न मदों में कितनी राशि व्यय की है तथा क्या-क्या कार्य कराये है।
तुष्टीकरण की नीति छोडे कांग्रेस-
देवनानी ने कहा कि कांग्रेस को अपनी तुष्टीकरण की नीति को छोडकर कोरोना पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार को तबलीगी जमात के खिलाफ सख्ती बरतते हुए कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। अभी भी तबलीगी जमात के लोग कई क्षेत्रों में छुपे हुए है जो कि प्रदेश के लिए बडा खतरा बन कर सामने आ सकते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति के चलते यदि राजस्थान सरकार ने इनके खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाये तो भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है।
चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा की टिप्पणी अशोभनीय-
देवनानी ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में की गई टिप्पणी व अनर्गल आरोपों को अशोभनीय बताते हुए कहा कि वर्तमान हालातों में भी चिकित्सा मंत्री प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्थाओं को संभालने के स्थान पर देश के प्रधानमंत्री पर मनगढंत आरोप लगा रहे है जबकि सम्पूर्ण विश्व के नेता मोदी जी द्वारा उठाये गये कदमों की सराहना कर रहे है।
कांग्रेस का स्वतंत्र पत्रकारिता पर हमला-
देवनानी ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर अरनब गोस्वामी पर एफआईआर दर्ज कराकर कांग्रेस द्वारा घेरने के प्रयास की निंदा करते हुए उन पर किये गये हमले को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह प्रयास स्वतंत्र पत्रकारिता पर हमला है जो कि इनकी तुष्टीकरण की मानसिकता को भी दर्शाता है।
देवनानी ने विडियों कांफ्रेसिंग के जरिये दाहरसेन मण्डल के कार्यकर्ताओं से किया संवाद
अजमेर, 24 अप्रेल।
विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के दाहरसेन मण्डल के कार्यकर्ताओं से विडियों कांफ्रेसिंग के जरिये संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी एवं कफ्र्यू व लाॅकडाउन क्षेत्र में आ रही परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने क्षेत्र में दूध, सब्जी व आवश्यक सामग्री की आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा नियुक्त अधिकारियों को सूचित करे तथा समाधान नहीं होने पर उन्हें भी अवगत करावे।
देवनानी ने अपने निवास पर विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से दाहरसेन मण्डल के पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घरों में रहने का आग्रह करते हुए कहा कि वे मास्क का उपयोग करे तथा सोशल डिस्टेसिंग की पालना करे। कार्यकर्ताओं से यह भी आग्रह किया कि क्षेत्र में कोई जरूरतमंद व्यक्ति हो तो उसकी सहायता करे।
देवनानी ने बताया कि संवाद के दौरान मण्डल की महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपने घरों पर ही कपड़े से मास्क सिलकर क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराएगी। कार्यकर्ताओं ने कफ्र्यू क्षेत्र में प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं किये जाने की जानकारी भी दी।