
अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार से मांग की है कि अजमेर के लोग जो अन्य जिलों व राज्यों में फंसे है उन्हें लाने तथा अजमेर में अटके हुए बाहर के लोगों को यहां से भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
देवनानी ने कहा कि उनके पास कई दिनों से एसे लोगों के फोन आ रहे है जो मजदूरी व नौकरी के लिए तथा पारिवारिक आयोजनों में शामिल होने के लिए अजमेर आए थे अथवा अजमेर से बाहर गये थे इनमें कई लोग अन्य राज्यों से सम्बंधित है तो कई राज्य के अन्दर ही अन्य जिलों से सम्बंधित है। ये लोग लाॅकडाउन के कारण अपने घरों से दूर अटके हुए है। राज्य सरकार ने घोषणा तो की है कि एसे लोगों को अपने मूल स्थानों पर भेजने की व्यवस्था की जाएगी परन्तु लाॅकडाउन व कफ्र्यू के कारण कई लोग आॅनलाईन प्रक्रिया के तहत आवेदन नहीं कर पा रहे है तो कई लोगों को प्रक्रिया की जानकारी तक नहीं मिल पा रही है।
देवनानी ने कहा कि इसके लिए प्रशासन को सरलीकृत व्यवस्था लागू करनी चाहिए ताकि लाॅकडाउन के कारण लम्बे समय से फंसे हुए लोग अपने घर पहुंच सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा आश्रय स्थलों पर ठहरे हुए बाहर के लोगों की सूचियां बनाई जा रही है परन्तु जो लोग लाकॅडाउन व कफ्र्यू के कारण फंसे हुए उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है।
” बजट में विलम्ब के चलते क्वारंटीन सेंटर पर अव्यवस्थाएं भुगती लोगों ने – देवनानी”
– बजट के अभाव में भामाशाहों के भरौसे रही अजमेर के क्वारंटीन सेंटरों की व्यवस्था
– राज्य सरकार का रवैया असंवेदनशील
अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने अजमेर में संचालित क्वारंटीन सेंटर के लिए आवश्यक बजट समय पर आंवटित नहीं किये जाने के लिए राज्य सरकार पर संवेदनहीनता बरतने का आरोप लगाया है।
देवनानी ने कहा कि गत दिनों अजमेर में पाये गये कोरोना पाजीटिव मामलों के बाद बड़ी संख्या में लोगों को क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट किया गया परन्तु राज्य सरकार ने इसके लिए आवश्यक बजट अब जाकर जारी किया है। इतने दिनों तक इन सेंटरों पर व्यवस्थाए भामाशाहों के भरौसे चल रही थी। देवनानी ने राज्य सरकार द्वारा बजट जारी करने में किये गये विलम्ब के लिए सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अजमेर के क्वारंटीन सेंटरों पर इतने दिनों से लोग परेशान हो रहे थे लेकिन सरकार बजट की व्यवस्था नहीं कर पाई।
आबादी क्षेत्र से विश्राम स्थली पर शिफ्ट करे क्वारंटीन सेंटर –
विधायक वासुदेव देवनानी ने जिला प्रशासन से फिर मांग की है कि शहर की आबादी क्षेत्र में स्थित क्वारंटीन सेंटरों को तत्काल कायड़ विश्रामस्थली पर शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा वहां पर 450 बेड की तैयारी कर ली गई है फिर भी अभी तक अविनाश माहेश्वरी स्कूल, बधिर विद्यालय, सम्राट स्कूल, टांक शिक्षा निकेतन, महावीर पब्लिक स्कूल, ख्वाजा माॅडल स्कूल आदि स्थानों पर संचालित क्वारंटीन सेंटरों को शिफ्ट नहीं किया गया है जबकि जनप्रतिनिधियों व शहरवासियों द्वारा बार-बार यह मांग की जा रही है।
“देवनानी ने किया विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से पृथ्वीराज मण्डल के कार्यकर्ताओं से संवाद”
– कार्यकर्ताओं से पूछी कुशलक्षेम, जानी उनके क्षेत्र की समस्याएं
– कफ्र्यू क्षेत्र में जनधन खाताधारियों को पोस्टमेंन के साथ भेजी जाए राशि
विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पृथ्वीराज मण्डल के कार्यकर्ताओं से विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से संवाद किया तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी एवं कफ्र्यू व लाॅकडाउन क्षेत्र में आ रही परेशानियों की जानकारी ली।
देवनानी ने अपने निवास पर सोमवार को विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से बजरंग मण्डल के पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार द्वारा जनधन खाताधारकों व सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों के खातों में राशि तो आ रही हे परन्तु लाॅकडाउन व कफ्र्यू के कारण वे बैंक जाकर राशि नहीं निकलवा पा रहे है इसलिए पोस्टमेन के साथ उन्हें यह राशि दिलवाई जानी चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आरोग्य सेतु एप डाउनलाॅड कर इंस्टाॅल करने का आग्रह किया तथा पीएम केअर फण्ड में भी यथासम्भव योगदान देने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जरूरतमंद व गरीब लोगों की मदद करे।
“जेएलएन में अव्यवस्थाओं से मरीज परेशान”
संवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता देवीदास व दीक्षा साहू ने बताया कि उनका परिवार जेएलएन चिकित्सालय में भर्ती है परन्तु वहां पर ना तो उनकी उचित सार सम्भाल हो रही है और ना ही समय पर जलपान की कोई व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में पेयजल तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। देवनानी ने इस सम्बंध में अस्पतला अधीक्षक डाॅ. अनिल जैन से बात कर उनकी शिकायत दर्ज कराई तथा तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिये।